WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : संजीव तिवारी को पद नहीं पाना है, सिर्फ माँ दुर्गा का धाम सजाना है, जुगसलाई नया बाजार दुर्गापूजा पर एक नजर

SHARE:

टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष का माता के लिए समर्पण प्रेरणा योग्य

चरणजीत सिंह.

जुगसलाई के नया बाजार जाइए। दशकों से वहाँ माँ दुर्गा की सार्वजनिक पूजा का आयोजन हो रहा है। किसी से पूछिये, हर कोई जरूर कहेगा कि इस पूजा के आयोजन में संजीव तिवारी उर्फ बडकू तन, मन, धन से लगे रहते हैं। ना दिन देखते हैं ना रात। रोचक बात। नया बाजार दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों की सूची देखिये तो उसमें संजीव तिवारी का नाम कही नहीं दिखेगा, ना वो चाहते हैं। उन्हें पद नहीं पाना है, सिर्फ माँ का धाम सजाना है। जी हाँ, ये संजीव तिवारी टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष हैं। टाटा स्टील के एन एस ग्रेड के पांच हजार से अधिक कर्मचारियों में से टाटा वर्कर्स यूनियन में पदाधिकारी बनने वाले पहले व्यक्ति है। शायद यही कारण है कि अब पद का उतना मोह नहीं रहा है। उनके साथ प्रिंस सिंह भाटिया और सन्नी वर्मा भी खुद को पद से दूर रख कर पूजा के आयोजन में आलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं।

नया बाजार दुर्गा पूजा कमेटी की स्थापना 1985 में हुई थी। इसके संस्थापक गोरख दुबे जी थे। जुगसलाई में यह पूजा बड़ी धूमधाम के साथ मनाई जाती है। पूजा का मुख्य आकर्षण सप्तमी को कलश यात्रा होती है जिसमें 500 से अधिक महिला, पुरुष एवं बच्चे भाग लेते हैं। कलश यात्रा में झांकी भी निकाली जाती है। पूजा मंडप के उदघाटन किसी बुजुर्ग से कराया जाता है। महाष्टमी को एक टन महाभोग बनाया जाता है। पूरे जुगसलाई में निशुल्क वितरण किया जाता है। अष्टमी में पुष्पांजलि के लिए सैकड़ों महिलाएं आती है जो आकर्षण का केंद्र रहता है। अष्टमी को संध्या बेला में झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। महानवमी के दिन विशाल भंडारा होता है। उस दिन भी भोग वितरण किया जाता है। विजयादशमी में सिंदूर खेला में अलग माहौल दिखता है। पिछले साल दुर्गा पूजा के विसर्जन में बड़ा हादसा हो गया था। इस बार पूजा कमेटी ने विसर्जन को सामान्य तरीके से करने का निर्णय लिया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मैम्बर संतोष पांडेय के साथ उपाध्यक्ष संजीव तिवारी।
स्त्रोत : सोशल मीडिया

पूजा समिति में यह सब

संस्थापक : स्वर्गीय गोरख दुबे

चेयरमैन : सोमनाथ दुबे उर्फ भीम दुबे

अध्यक्ष : अशोक गुप्ता 

कार्यकारी अध्यक्ष : दुली चंद भालोटिया, कक्कू शर्मा, अजय साव, आनंद शर्मा, अजय शर्मा, राजेश कसेरा

महामंत्री : अजय कुमार और सूरज प्रसाद

कोषाध्यक्ष : प्रदीप तिवारी उर्फ बुलेटिन और राजेश गुप्ता

सह कोषाध्यक्ष : अजीत शर्मा, विकास राय और पप्पू साहू

लाइसेंसी : अधिवक्ता श्याम मोहन गुप्ता

कानूनी सलाहकार : अधिवक्ता जीवन रजक एवं रितेश प्रसाद और महेश साहू उर्फ मास्टरजी

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर