Jamshedpur : सरयू राय ने किया पीएम आवास के फ्लैटों का मुआयना, एक्स पर लिखा -15 जून तक लाभार्थियों को चाबी दिलवा दें मंत्री जी !

SHARE:

कहा – फ्लैट दुरुस्त, जहां जरूरत, वहां हो रही है मरम्मत

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से अपील की है कि 15 जून तक पीएम आवास के लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी दिलवा दें। राय ने नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को टैग करके सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखाः @kumarsudivya जी को एक विनम्र स्मरण कराना चाहता हूं कि उन्होंने 15 जून से पहले जमशेदपुर के प्रधानमंत्री आवास लाभुकों को सौंपने का जो वादा किया था, उसे पूरा करें। मैं आज सुबह चौथी मंजिल तक फ्लैटों का निरीक्षण करने गया था। कुछ फ्लैटों में अभी रखरखाव (मेंटेनेंस) का कार्य चल रहा है। कृपया लाभुकों को 15 जून तक उनके फ्लैटों का कब्जा लेने की अनुमति प्रदान करें।

राय ने बताया कि शनिवार की सुबह वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे फ्लैटों की स्थिति देखने गए थे। दो ब्लॉक पूरी तरह तैयार हैं। एक ब्लॉक के चौथी मंजिल तक के सभी फ्लैटों के भीतर जाकर उन्होंने स्थिति देखी। उन्होंने पाया कि कई फ्लैट एकदम दुरुस्त हैं। कईयों में बीच-बीच में दरार आ गई है। यह काला ईंट लगाने के कारण हुआ है। कई फ्लैट के सीमेंट झड़ रहे हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने बताया कि ठेकेदार फ्लैट के भीतर मरम्मत का काम कर रहे हैं। सभी फ्लैटों के ताले खोल दिये गए हैं। श्री राय ने कहा कि फ्लैट के जो लाभार्थी हैं, अगर वो फ्लैट में रहना शुरु करेंगे तो मरम्मत का काम बेहतर तरीके से हो सकेगा। श्री राय को एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि वह यहां फ्लैटों की मरम्मत का ही कार्य कर रहे हैं क्योंकि अब ये फ्लैट लाभार्थियों को देने हैं।

सरयू राय ने बताया कि पहले 31 मई तक फ्लैट आवंटित करने की बात हुई थी, लेकिन ये हो न सका। फिर नई तारीख मिली 15 जून की। आज 13 जून है। उन्होंने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से आग्रह किया कि इस बार आपकी बात रह जाए। 15 जून तक लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी मिल जाए। सरकार को अपना वायदा पूरा करना चाहिए।

सरयू राय ने कहा कि आज मंत्री से फोन पर बातचीत में फिर आग्रह किया कि 15 जून तक फ्लैटों की चाबी लाभार्थियों को मिल जाए। फ्लैट अच्छी स्थिति में हैं। जहां जरूरत है, वहां मरम्मत का काम चल रहा है। लाभार्थियों की परेशानी को दूर करते हुए उन्हें चाबी दे देनी चाहिए। श्री राय ने बताया कि वह रविवार को वह रांची में हैं। वह नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर जरूरतमंदों को चाबी दिलवाने के संबंध में बात करेंगे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें