Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : तुलसी भवन में शिवायन महाग्रन्थ के विमोचन को लेकर संगोष्ठी आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर स्थित तुलसी भवन, प्रयाग कक्ष में 3 से 5 दिसंबर तक हरिद्वार में होने वाले ‘शिवायन महाग्रंथ’ के विमोचन को लेकर साहित्योदय जमशेदपुर परिवार की एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

साहित्योदय जमशेदपुर से शिवायन महाग्रंथ में 11साहित्यकार शामिल हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि -डाॅ प्रसेनजीत तिवारी तुलसी भवन के मानद सचिव, विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश ओझा, डॉ आशा गुप्ता की उपस्थिति रही।

अध्यक्षता प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’ ने,
संचालन डॉ रजनी रंजन ने,
गणेश वंदना आरती श्रीवास्तव ‘विपुला ‘, सरस्वती वंदना रीना सिन्हा, स्वागत भाषण पद्मा प्रसाद विन्देश्वरी, धन्यवाद ज्ञापन वीणा ‘नंदिनी’ के द्वारा सम्पन्न हुआ। शिवायन का विमोचन कार्यक्रम 3-5 दिसंबर हरिद्वार में होगा।

‘अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास साहित्योदय’ के बैनर तीन दिवसीय शिवायन अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के सैकड़ों साहित्यकार और कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन योगगुरु बाबा रामदेव जी करेंगें, मुख्य अतिथि शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हृदय शंकर सिंह उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ बुद्धिनाथ मिश्र और आचार्य देवेन्द्र कुमार देव करेंगे। इसके अलावा कई गणमान्य अतिथियों की आने की संभावना है। कार्यक्रम में शिवायन महाकाव्य, सत्य साधना, गंगा,महक माटी की, लफ्ज मुसाफिर,अंगूठे की मौत,कथामाल्य,मन के अंगना में, दोहा दर्पण समेत कई पुस्तकों का विमोचन होगा। साहित्योदय जमशेदपुर की अध्यक्ष पद्मा प्रसाद ‘विन्देश्वरी ‘ की कहानी संग्रह ‘ कथामाल्य’ का विमोचन भी होगा।

काव्याभिषेक में प्रख्यात कवि अजय अंजाम, बेबाक जौनपुरी, वीणा शर्मा सागर, सुनील साहिल समेत सैकड़ों लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार काव्य पाठ करेंगे।

मुख्य आयोजक,साहित्योदय के संस्थापक, अध्यक्ष पंकज प्रियम ने अपने संदेश में बताया कि राष्ट्र चेतना, भारतीय सभ्यता, साहित्य संस्कृति और संस्कारों के पुनरुत्थान हेतु साहित्योदय अपनी स्थापना काल से ही कृतसंकल्प है।सनातन धर्म रक्षार्थ प्राचीन वेद ग्रन्थों को सरल सहज रूप में जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बाबा वैद्यनाथ धाम में काव्यभिषेक, अयोध्या में जन रामायण, वृंदावन में कृष्णायण के पश्चात् अब हरिद्वार में शिवायन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।शिवायन
दो खण्डों में प्रकाशित हो रही है।

आयोजन को सफल बनाने हेतु भारत के अनेक क्षेत्रों से तथा साहित्योदय जमशेदपुर की अध्यक्ष – पद्मा प्रसाद ‘विन्देश्वरी ‘ उपाध्यक्ष -चिकित्सक आशा गुप्ता एवं आरती श्री वास्तव ‘विपुला ‘ महासचिव – अनीता निधि, सचिव – वीणा ‘नंदिनी ‘सहित साहित्योदय जमशेदपुर परिवार की डॉ सतीश गुप्ता, रीना गुप्ता, किरण कुमारी वर्तनी एवं नीलम पेड़ीवाल का इस काव्य महाकुंभ में सराहनीय योगदान रहा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर