WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा के पक्ष में अभियान चलाएंगे सिख, सोमू बोले पांच लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीतेंगे विद्युत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लौहनगरी के युवा सिख नेता जन अभियान चलाएंगे. इस आशय की पूर्ति के लिए सामाजिक एवं धार्मिक संगठन से जुड़े लोगों तक पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों को उनके समक्ष रखेंगे.

युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू, चंचल सिंह भाटिया, रविंद्र सिंह रिंकू सरीखे नेताओं ने कहा कि केवल जमशेदपुर नहीं बल्कि रांची, हजारीबाग बोकारो के साथ उड़ीसा के राउरकेला, भुनेश्वर, कटक, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, आसनसोल, बर्नपुर में रहने वाले सिख परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सतवीर सिंह सोमू के अनुसार जमशेदपुर में होनहार साथी विद्युत वरण महतो को पार्टी नेतृत्व ने तीसरी बार मैदान में उतारा है और उनकी जीत का रिकॉर्ड पूरे देश में बनेगा. पिछली बार में 3 लाख से ज्यादा मतों से जीते थे और इस बार अंतर का आंकड़ा 5 लाख से पार होगा.

इस सिख नेता के अनुसार कुछ लोग धार्मिक मुद्दों के आधार पर भड़का रहे हैं लेकिन उनका कोई जोर नहीं चलेगा. नरेंद्र भाई मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो बिना ताम झाम के एक आम श्रद्धालु की तरह गुरुद्वारों में खामोशी के साथ जाते हैं. नतमस्तक होते हैं और देश दुनिया की खुशहाली मांगते हैं. ऐसा दृश्य अनेकों बार देखा गया है.

गुरु तेग बहादुर की शहादत से पूरे भारत ही नहीं पूरी दुनिया को उन्होंने अवगत कराया है. सरकारी स्तर पर गुरु तेग बहादुर जी की शहादत, गुरु गोबिंद सिंह के चारों शहीद बेटों का शहीद बाल दिवस के तौर पर राष्ट्रीय दिवस, पाकिस्तान के करतारपुर गुरुद्वारा साहब के लिए कॉरिडोर निर्माण, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष पहली बार किसी सिख को बनाना, कई राज्यों में सिख को राज्यपाल बनाना, सिखों के प्रति उनके आदर समर्पण भाव को दिखाता है.

ऐसे में अब सिखों का यह नैतिक दायित्व है कि वह उनके द्वारा किए गए कामों से आम लोगों को अवगत कराए. सतबीर सिंह सोमू एवं चंचल भाटिया के अनुसार झारखंड उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के स्तर पर सिखों की टीम बन रही है, जो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं पंजाब भी जाएगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर