Jamshedpur : सीतारामडेरा पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया, चार दोपहिया वाहन बरामद

SHARE:

  • जमशेदपुर में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस का कड़ा कदम
  • तीन आरोपियों के पास से बरामद हुई चोरी की बाइक और स्कूटी

फतेह लाइव रिपोर्टर

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन आरोपियों के पास से चार चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए, जिनमें एक स्कूटी और तीन मोटरसाइकिल शामिल हैं. इसके साथ ही पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सागर शर्मा (आदर्श नगर, सीतारामडेरा), विजय थापा (भुइयांडीह नंद नगर, सिदगोड़ा) और विश्वजीत प्रमाणिक (करमा गांव, बलरामपुर, पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है. ग्रामीण एसपी ने बताया कि सीतारामडेरा थाना पुलिस ने मानगो बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ सागर शर्मा और विजय थापा को पकड़ा.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : अमेरिकी विमान की लैंडिंग के लिए दिल्ली की बजाय अमृतसर एयरपोर्ट को क्यों प्राथमिकता दी गई : सतनाम सिंह गंभीर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूछताछ में सागर शर्मा ने खुलासा किया कि वह चोरी की बाइक को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के विश्वजीत प्रमाणिक को बेचने वाला था. पुलिस ने सागर की सूचना के आधार पर बोड़ाम क्षेत्र के हाथी खेदा मंदिर के पास से विश्वजीत प्रमाणिक को भी गिरफ्तार कर लिया. वह वहां चोरी की बाइक खरीदने के लिए आया था. गिरफ्तारी के बाद, पूछताछ में पुलिस ने तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों और एक स्कूटी को बरामद किया. पुलिस का कहना है कि जमशेदपुर में बाइक चोरी की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है और वे इन अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं. इस गिरफ्तारी के बाद, तीनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने इस सफल ऑपरेशन को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर