Jamshedpur : ‘स्मार्टी नाइटराइडर’ बाइकर्स गैंग का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

SHARE:

  • देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और लूट के सामान बरामद, इंस्टाग्राम पर डालते थे वीडियो
  • पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले भी शामिल, शहर की शांति भंग कर रहे थे बाइकर्स

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के सिदगोड़ा समेत आसपास के क्षेत्रों में उत्पात मचाने वाले एक खतरनाक बाइकर्स गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. स्मार्टी नाइटराइडर नाम से इंस्टाग्राम पर एक्टिव यह गैंग देर रात सड़कों पर रफ्तार से बाइक दौड़ाते हुए लूटपाट और डर फैलाने जैसे कृत्य करता था. सिदगोड़ा थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां के नेतृत्व में देर रात की गई कार्रवाई में गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से चार अपराधियों पर पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक मोबाइल फोन, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वनांचल कॉलेज द्वारा रसुनचोपा पंचायत में आयोजित हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बाइकर्स गैंग बनकर सोशल मीडिया पर छा रहे थे अपराधी, पुलिस ने दबोचा

पकड़े गए आरोपियों में राजा सिंह उर्फ मुर्गी जल्लाद, साहिल सिंह उर्फ रैफर, पीयूष डे, सौरभ कुमार उर्फ लादेन, महेश सिंह भूमिज, शुभम कालिंदी, सागर नाग, अतीश कुमार नाग, मुकेश गोराई और देवा बेहरा शामिल हैं. राजा सिंह के खिलाफ सिदगोड़ा और सीतारामडेरा में तीन केस पहले से दर्ज हैं, वहीं शुभम कालिंदी, सागर नाग और सौरभ कुमार पर भी अलग-अलग केस दर्ज हैं. ये सभी लोग बागुनहातू, सिदगोड़ा, बारीडीह और बर्मामाइंस के रहने वाले हैं. पुलिस का कहना है कि गैंग के सदस्य रातभर बाइक लेकर घूमते थे, आम नागरिकों की जान को खतरे में डालते थे और कई बार रात के अंधेरे में लूट की घटनाएं अंजाम देते थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर