Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 30 वर्षों तक मजदूर हितों की आवाज रहे माइकल जॉन को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष एवं श्रमिक आंदोलन के प्रखर नेता स्वर्गीय माइकल जॉन की 49वीं पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

सुबह 7 बजे बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस क्षेत्र में स्वर्गीय माइकल जॉन की समाधि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, सहायक सचिव नितेश राज, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे, ऑफिस इंचार्ज धर्मबीर कुमार सिंह, कार्यकारिणी समिति के सदस्य तथा यूनियन के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने कैंडल और पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके बाद शाम 5 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में शोकसभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय माइकल जॉन का नेतृत्व आज भी श्रमिक संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन क्षमता और श्रमिक हितों के प्रति समर्पण से टाटा वर्कर्स यूनियन को नई पहचान दिलाई। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर यूनियन के फैकल्टी सह ऑफिस एसोसिएट डॉ. एम.एस. सिंह ने भी स्वर्गीय माइकल जॉन के जीवन और उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 1947 से 1977 तक लगातार लगभग 30 वर्षों तक टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष के रूप में श्रमिकों के अधिकारों की मजबूती से आवाज उठाई।

शोकसभा में सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे, ऑफिस इंचार्ज धर्मबीर कुमार सिंह, कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में यूनियन कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय माइकल जॉन की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर