Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : परसुडीह के बावनगोड़ा तालाब में नहाने गया वृद्ध डूबा, शव निकाला गया, देखें-Video

SHARE:

जमशेदपुर।

परसुडीह थाना क्षेत्र में बावनगोड़ा तालाब के निकट उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव सोमवार सुबह तालाब में तैरते हुए देखा. इसकी सूचना परसुडीह पुलिस को दी गई. जहां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. जानकारी के अनुसार शव की पहचान स्थानीय निवासी 55 वर्षीय बावनगोड़ा निवासी सुरेश सरकार के रूप में की गई है, जो कि लगातार इस तालाब में नहाने आते थे और रविवार शाम में भी तालाब में नहाने आए थे. जहां अनुमान लगाया जा रहा है कि पैर फिसल जाने की वजह से तालाब में डूब कर इनकी मौत हो गई है. सूचना पाकर परसुडीह पुलिस बावनगोड़ा तालाब पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला.

परसुडीह पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि अज्ञात शव की सूचना पर वे घटनास्थल पर पहुंचे. जहां मृतक सुरेश सरकार के भतीजे ने शव की पहचान अपने चाचा सुरेश सरकार के रूप में कई है. पूछताछ के क्रम में भतीजे ने बताया कि उनके चाचा की शादी नहीं हुई थी. अक्सर वे तालाब में नहाने आते थे. कल शाम में भी वे तालाब में नहाने आए थे. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है. जांच के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चल पाएगा, हालांकि शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर