Jamshedpur : गोलमुरी – सरिया गबन मामले में वाहन मालिक, चालक समेत तीन गिरफ्तार, 29 टन सरिया बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में सरिया गबन और ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 29 टन सरिया भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के शांतिनगर ग्वाला बस्ती निवासी अखिलेश यादव ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने वाहन संख्या CG15CZ-2138 के मालिक बलवंत कुमार यादव और चालक सुमंत कुमार पर ठगी, जालसाजी और माल गबन करने का आरोप लगाया था।

अनुसंधान और छापेमारी के दौरान 11 मई को पुलिस ने मामले में संलिप्त वाहन मालिक बलवंत कुमार यादव और चालक सुमंत कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के पुतुर गांव के रहने वाले हैं। इसके अलावा पुलिस ने चोरी के माल के खरीददार गुड्डू कुमार यादव को भी गिरफ्तार किया है, जो भावनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका मेन रोड का निवासी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गबन किया गया कुल 540 बंडल सरिया, जिसका वजन करीब 29 टन बताया जा रहा है, बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया। इसके साथ ही एक मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर