WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जर्जर सड़क से त्रस्त ग्रामीणों ने सड़क पर की धान की रोपाई, प्रशासन का ध्यान खींचने का अनोखा विरोध

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर गांव में जर्जर सड़क की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने रविवार, 16 अगस्त 2026 को अनोखे तरीके से विरोध जताया। मांझी बाबा देवघर के नेतृत्व में ग्रामीणों, वार्ड सदस्य एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने जर्जर सड़क पर धान की रोपाई कर प्रशासन का ध्यान अपनी समस्या की ओर आकर्षित किया।

ग्रामीणों का कहना है कि देवघर पंचायत भवन से एनएच-33 होते हुए केंदडीह से ईदलबेड़ा तक लगभग 2.2 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण वर्ष 2011 में एनपीसीसी द्वारा कराया गया था। वर्तमान में सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसी मार्ग से पंचायत सचिवालय, सिमुलडांगा +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, ईदलबेड़ा प्राथमिक विद्यालय तथा आरवीएस कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा आसपास के ग्रामीण भी आवागमन करते हैं। जनजाति बहुल क्षेत्र होने के कारण सड़क की खराब स्थिति का सीधा असर बड़ी संख्या में ग्रामीणों पर पड़ रहा है।

कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कराया गया अवगत

ग्रामीणों के अनुसार सड़क की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग को लेकर पिछले कई वर्षों से लगातार संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाता रहा है। उपायुक्त, जमशेदपुर को गौड़ सेवा संघ द्वारा 14 जून 2021, बिरसा मुंडा खेल एवं सामाजिक विकास संस्थान द्वारा 1 अक्टूबर 2022, मांझी बाबा देवघर द्वारा 12 जनवरी 2024 तथा अन्य अवसरों पर आवेदन दिए गए।

इसके अलावा जमशेदपुर के लोकसभा सदस्य को BMKSVS द्वारा 10 मार्च 2022, BJYM द्वारा 17 अगस्त 2023 एवं गौड़ सेवा संघ द्वारा 18 जुलाई 2024 को आवेदन दिया गया। जुगसलाई विधायक को भी BMKSVS द्वारा 21 जनवरी 2023 को अवगत कराया गया था।

ग्रामीणों ने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भी 17 अक्टूबर 2022 को आवेदन दिया गया था, जिसका ACK No. 6/58/1212/680160 है। इसके अलावा मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार को उपायुक्त, जमशेदपुर के माध्यम से BMKSVS द्वारा 20 मई 2023 एवं गौड़ सेवा संघ द्वारा 29 जून 2024 को भी सड़क की समस्या से अवगत कराया गया।

मांझी बाबा देवघर द्वारा 16 अगस्त 2024 को उपायुक्त के माध्यम से झारखंड के मुख्य न्यायाधीश, 4 अक्टूबर 2024 को उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री तथा 8 जनवरी 2025 को उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को भी सड़क निर्माण एवं मरम्मत की मांग से अवगत कराया गया।

सांसद ने भी ग्रामीण विकास विभाग को भेजी अनुशंसा

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र की जनसमस्याओं को देखते हुए जमशेदपुर सांसद द्वारा पत्र संख्या 608/J/2024, दिनांक 28 दिसंबर 2024 के माध्यम से सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, रांची को सड़क निर्माण के संबंध में अनुशंसा की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण का कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि इसी बीच लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव भी संपन्न हो गए, लेकिन सड़क की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लगातार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद सुनवाई नहीं होने से ग्रामीण खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।l

इसी के विरोध में रविवार को देवघर मांझी बाबा, ग्रामीणों, वार्ड सदस्य एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने जर्जर सड़क पर धान की रोपाई कर प्रशासन को अपनी समस्या की गंभीरता का अहसास कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर