Jamshedpur : बर्मामाइंस खालसा स्कूल के गेट पर बच्चे का शव गोद में लेकर प्रदर्शन, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत खालसा स्कूल के पास शनिवार दोपहर कार की चपेट में आकर 4 वर्षीय आरुष की मौत हो गई थी। इधर, रविवार को परिजन आरुष के शव के साथ खालसा स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान आरुष के शव को गोद में रखकर प्रदर्शन किया गया।

परिजनों ने कहा कि जब तक पुलिस कार चालक की गिरफ्तारी नहीं कर लेती तब तक वे लोग धरना से नहीं उठेंगे। बता दे कि शनिवार को आरुष अपनी दादी के साथ भाइयों को लेने खालसा स्कूल पहुंचा था, जहां सड़क पर खेलने के दौरान एक कार उसपर चढ़ गई थी। आरुष को टीएमएच पहुंचाया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर