WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

वोट करेगा जमशेदपुर, 25 मई 2024, ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ के नारों से गूंजा पीएम मॉल

SHARE:

  • मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जमशेदपुर ने दिखाया दम, लगभग 5000 लोग हुए शामिल, अब मतदान प्रतिशत बढ़ाने की बारी
  • पीएम मॉल परिसर में चला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, व्यय प्रेक्षक, डीडीसी हुए शामिल
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बड़े पर्दे पर लॉन्च किया गया जमशेदपुर का इलेक्शन सॉन्ग ‘देश ये आगे बढ़ेगा’

फतेह लाइव रिपोर्टर 

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को वृहद स्तर पर ले जाते हुए आज पीएम मॉल में युवाओं के बीच 25 मई को मतदान का संदेश दिया गया. लगभग 5000 लोग इस विशेष पल के गवाह बने जहां युवाओं ने ‘वोट करेगा जमशेदपुर, 25 मई 2024’ के थीम पर बने गानों पर अपनी प्रस्तुति दी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा जमशेदपुर का इलेक्शन सॉन्ग ‘देश ये आगे बढ़ेगा’ बड़े पर्दे पर लॉन्च किया गया. व्यय प्रेक्षक श्री ईश गुप्ता, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, प्रशिक्षु आईएएस समेत स्वीप कोषांग के अन्य पदाधिकरी व कर्मी शामिल हुए.

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह चरम पर था जहां उन्होने लोकसभा चुनाव में मतदान कर अपनी भागीदारी निभाने की प्रतिज्ञा ली, वहीं इलेक्शन सॉन्ग पर भी जमकर थिरके। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 25 को 25 के साथ वोट देने बूथ पर जायें. उन्होने बताया कि पिछले रिकॉर्ड बताते है कि शहरी वोटर कम संख्या में मतदान करने निकलते हैं, शहर और ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 25 फीसदी का अंतर रहता है, इस अतर को इस बार खत्म करना है. उन्होने जिलेवासियों को ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ का नारा देते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की. युवाओं से कहा कि अपने साथ अपने घर के बडे-बुजुर्ग को वाहन पर बिठाकर बूथ तक वॉलंटियर करें.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

चक दे इंडिया गाना की थीम पर वोट कर दे, कर दे जशेदपुर मतदान तथा वोट देंगे ए रे भाई, 25 मई को भूल मत जाना, बिना फिकर बिना डरे वोट करेंगे जैसे इलेक्शन सान्ग पर मॉल घूमने आए मतदाता भी जमकर थिरके. युवाओं के इसी उत्साह को देखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान भी इसी उत्साह से 25 मई को करना है. कार्यक्रम में युवाओं से चुनाव को लेकर प्रश्नोत्तरी भी की गई जिसका सभी ने सही-सही जवाब देते हुए यह बताया कि वे कितना जागरूक हैं.. कार्यक्रम को सफल बनाने में यंग इंडियंस के वॉलंटियर, मॉल प्रबंधन, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर