Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सोनारी में झारखंड क्षत्रिय संघ ने सांसद का किया स्वागत, गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धियां

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सोनारी वेस्ट दी रोड में गुरुवार को झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह की अगुवाई में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. यहां मंच से विद्युत दा ने अपने दस साल की उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धालभूमगढ़ में उच्च स्तरीय एयरपोर्ट बनेगा. उनके प्रयास से सारी बाधाएं दूर कर ली गई हैं.

उन्होंने क्षत्रिय समाज ख़ासकर वीर योद्धा महाराणा प्रताप सिंह की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि देश में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जाने वाला है. क्षत्रिय समाज ने उम्मीदवार विद्युत वरण महतो को चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की, जिससे विद्युत दा गदगद हो गए. उन्होंने कहा कि जब भी वे आप लोगों के बीच आएंगे आपके भाई, मित्र बनकर आएंगे. समाज को उनकी कहीं भी किसी प्रकार की जरूरत होगी वह मौजूद रहेंगे. इससे पूर्व विद्युत दा को सम्मानित किया गया. समाज की महिला विंग ने भी उन्हें सम्मानित किया. कार्यक्रम के बाद प्रीति भोज का भी सांसद ने समाज के लोगों के साथ आनंद लिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

सम्मान समारोह में झारखंड सिख विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए. विद्युत दा ने मंच से उनका धन्यवाद किया और कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में पप्पू जी का योगदान अतुलनीय है. संस्था की ओर से उन्हें भी सम्मानित किया गया.

सांसद ने कहा कि जमशेदपुर की सिख संगत ने उन्हें भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया है, जिसका वह तहे दिल से धन्यवाद देते हैं. उन्हें सिख समाज के कई प्रधान फोन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हम आपके साथ हैं और मोदी जी के हाथों को मजबूत करने में वे जी जान लगा देंगे. कार्यक्रम में दलजीत सिंह, जसवीर सिंह सोनी, देवेंद्र सिंह, शिव प्रकाश सिंह, हरेंद्र सिंह, महिला इकाई से शालिनी सिंह, सम्मी सिंह, शोभा सिंह, अंजू सिंह, रीता सिंह, अंजू सिंह आदि उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर