WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो नगर निगम क्षेत्र में कचड़ा उठाव एवं निष्पादन की समस्या के निराकरण हेतु त्राहिमाम पत्र!

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पूर्वी सिंहभूम जिला के मानगो नगर निगम क्षेत्र में विगत कई दिनों से कचड़ा का उठाव नही होने के कारण गली, मोहल्लों, चौक चौराहों, मुख्य सड़कों पर कचड़े का अंबार लगा हुआ है. गन्दगी और बदबू से आमलोग त्रस्त हैं. लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. गन्दगी से कई तरह की बीमारी उत्पन्न होने की संभावना बढ़ गई है. बीमार मरीजों का अस्पताल जाना, बच्चों का स्कूल जाना, महिलाओं एवं बुजुर्गों का टहलना बंद हो गया है. झूठ के सौदागर और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की नासमझी और बचकाना हरकत का नतीजा है कि आज मानगो समेत पूरे जमशेदपुर में बीमारी और महामारी फैलने का डर है. हम सबने मिलकर कोरोना से जंग लड़ा था फिर भी स्वच्छता एवं सफाई को लेकर हम सब सजग रहते हैं. आज कचड़ा नहीं उठने के कारण संक्रामक बीमारी फैल सकती हैं जिससे लाखों की आबादी प्रभावित होगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आजाद बस्ती के दर्जनों युवाओं ने ली जदयू की सदस्यता

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झूठ के सौदागर और स्वयंभू खुद को चाणक्य समझने वाले विधायक सरयू राय ने बिना सोचे समझें और कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए एनजीटी को पत्र लिखकर कचड़ा डंपिंग बंद करवा दिया जिससे मानगो की जनता को कूड़ा और गंदगी में रहना पड़ रहा हैं. दूसरी तरफ सोनारी की जनता को भी बदबू और कूड़े का भंडार का सामना करना पड़ रहा है. कुछ दिनों बाद क्रिसमस और नए साल का त्यौहार आने वाला है, बच्चों का एग्जाम शुरू होगा, टुसु परब और मकर सक्रांति का पर्व आने वाला है, यदि समय रहते कचड़ा उठाव एवं निष्पादन का कार्य नहीं हुआ तो इसका सीधा असर पर्व त्यौहार, बच्चों एवं बुजुर्गो के स्वास्थ्य पर पड़ेगा. पत्र के माध्यम से अनुरोध किया कि इस गंभीर एवं जनहित की समस्या के निराकरण हेतु अविलम्ब उपाय कर इसके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर