Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Major incident on SE Railway : राउरकेला रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, पिरामिडनुमा ढांचा गिरने से कई यात्री घायल

SHARE:

मलबे की चपेट में आई महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज; वाहनों के भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार सुबह अचानक एक पिरामिडनुमा ढांचा भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान वहां मौजूद कई यात्री इसकी चपेट में आ गए, जिससे कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बताया जा रहा है कि ढांचा अचानक गिरने के कारण उसके आसपास मौजूद यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। मलबे की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला को गंभीर चोट लगने की जानकारी सामने आई है। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

राहत और बचाव कार्य शुरू

हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में फंसे अथवा घायल लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी और संबंधित सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया।

कई वाहन भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ढांचा गिरने के दौरान स्टेशन परिसर में मौजूद कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि, कितने वाहनों को नुकसान पहुंचा है और संपत्ति के नुकसान का वास्तविक आकलन अभी किया जा रहा है।

हादसे के कारणों को लेकर भी जांच की जरूरत है। ढांचा अचानक किस वजह से गिरा और इसके निर्माण अथवा रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही हुई थी या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से घायलों की स्थिति और हादसे से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर