Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : द्वितीय एशियाई योगासन खेल प्रतियोगिता में मलय कुमार डे ने निभाई निर्णायक की अहम भूमिका

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

द्वितीय एशियाई योगासन खेल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक इंदिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्ली में किया गया. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्री मनसुख मांडवीया एवं स्वामी रामदेव महाराज के सानिध्य में दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एशिया के 21 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया. भारतीय टीम ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 87 पदक जीते, जिसमें 83 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक और 1 कांस्य पदक शामिल थे. झारखंड राज्य के मलय कुमार डे ने इस प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़ें : Giridih : श्रीमद भागवत कथा का आयोजन, भक्तिरस का आनंद लिया श्रद्धालुओं ने

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मलय कुमार डे ने अपनी इस भूमिका पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए परम सौभाग्य और गौरव की बात है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्णयाक की भूमिका अदा करने का अवसर प्राप्त हुआ. उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि ने उन्हें और प्रेरित किया है. श्री डे ने विगत वर्षों में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं, खेलो इंडिया, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में भी निर्णायक के रूप में अहम भूमिका निभाई है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कमलपुर में हाइवा की चपेट में आकर एक युवक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

मलय कुमार डे वर्तमान में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तकनीकी प्रमुख और पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं. इस उपलब्धि पर उन्हें योगासन भारत के महासचिव जयदीप आर्य, अध्यक्ष उदय सेठ, एशियाई योगासन के अध्यक्ष संजय मालपानी और अन्य सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर