Jamshedpur : मोहर्रम जुलूस को लेकर बारीनगर में हुई बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर दिया गया जोर

SHARE:

  • इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए करतब और हुनर की तैयारी की अपील, समाज में सौहार्द बनाए रखने पर सहमति
  • धार्मिक भावना और सामाजिक समरसता के साथ होगा मोहर्रम का आयोजन, कमिटी की अपील

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के टेल्को स्थित बारीनगर में 27 जून की संध्या को मोहर्रम की पहली तारीख के अवसर पर मोहर्रम कमिटी बारीनगर की बैठक साबरी चौक पर मो. सलीम की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का संचालन खलीफा सह उपमुखिया आलमताज़ ने किया. इसमें निर्णय लिया गया कि मोहर्रम का जुलूस पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न कराया जाएगा. अधिवक्ता गुड्डू हैदर ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करने का अवसर है. उन्होंने लोगों से अपील की कि जुलूस में भाग लेने वाले हुनर और करतब की अच्छी प्रैक्टिस करें ताकि देखने वालों को सकारात्मक संदेश मिले.

इसे भी पढ़ें : Giridih : श्री रामकृष्ण महिला कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने CATC-7 कैंप में दिखाया शानदार प्रदर्शन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मोहर्रम के जुलूस में दिखेगा अनुशासन और संस्कृति का मेल, करतबों से बढ़ेगा आकर्षण

बैठक में शाहिद परवेज़ ने कहा कि मोहर्रम में ऐसा कोई कार्य न हो जिससे समाज में गलत संदेश जाए. मौलाना अशरफुल्लाह फैज़ी ने बैठक में क़ुरआन की तिलावत और फातेहा पढ़ाकर माहौल को आध्यात्मिक बनाया. बैठक में मो. नौशाद खलीफा, अब्दुल रऊफ, मास्टर मुज़फ्फर अरशद, सैयद नासिर, जावेद अख्तर बारी समेत कई लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर