Breaking News
Jamshedpur Big Dharmik Event : नगर कीर्तन में शामिल होने सोनारी गुरुद्वारा पहुंचे डीसी, संगत को बुलाई फतेह, देखें – Video Good News : जमशेदपुर को हार्ट-सेफ सिटी बनाने की पहल, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में लगा एईडी Action by the Jamshedpur police administration: घाघीडीह मंडल कारा में आधी रात तक चली सघन तलाशी, स्टेशन रोड जाम को चीरते हुए निकला काफिला Uttar Pradesh Politics : आजम खान – आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती Guru Nanak Jayanti in Jamshedpur : फूलों की बारिश से महकेगा नगर कीर्तन का रास्ता, पालकी साहिब के आगे होगी भव्य पुष्पवर्षा Jamshedpur : महासंघ चुनाव में सियासी उलटफेर, रवींद्र की जमीन खिसकी तो वीरेन्द्र का दबदबा कायम, परिवारवाद पर मचा संग्राम
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : तुरामडीह में आयोजित तीन दिवसीय जोहार नाइट में झारखंड, बंगाल, उड़ीसा के बीस से अधिक सांस्कृतिक दल लेंगे हिस्सा, अर्जुन मुंडा होंगे मुख्य अतिथि

SHARE:

Jamshedpur.
तुरामडीह टावर ग्राउंड में जोहार ट्रस्ट की ओर से तीन दिवसीय मागे पर्व 24 से 26 मार्च तक भव्य रूप से मनाया जाएगा. इसको लेकर ट्रस्ट के लोग जोरों से तैयारी कर रहे हैं. तुलसी भवन में बुधवार को प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष पिंटू चाकिया ने कहा कि इस वर्ष मागे पर्व बहुत ही भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है. टावर ग्राउंड में पिछले आठ वर्षों से जोहार नाइट का आयोजन होता आ रहा है. उन्होंने कहा कि 24 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा और 25 मार्च को जोहार नाइट का आयोजन होगा. इसमें इंडिया गोट टैलेंट की सेकेंड रनरअप टीम ” बॉम्ब फायर क्रू” लाइव परफॉमेंस देगी.
26 मार्च को खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल होंगे.
साथ ही मंच की शोभा बढायेंगे —
पद्मश्री डॉक्टर जानुम सिंह सोय, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महताब सिंह और वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रमेश बाबू.
इस आयोजन में झारखंड, बंगाल, ओडिशा के बीस से अधिक सांस्कृतिक दल हिस्सा लेंगे.
अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि जन समुदाय के मनोरंजन एवं सुविधा के लिए यह प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया गया है.कमेटी की ओर से पूरी कोशिश रहेगी कि सभी को इस आयोजन से आनन्द और सांस्कृतिक ऊर्जा मिले. इस दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या दिक्कत हो तो कमेटी उनकी सुरक्षा और सहयोग के लिए सदा तत्पर रहेगी. कमिटी ने यह कहा कि प्रोग्राम कला और संस्कृति के संवर्धन के लिए है. इसलिए इसमें हर किसी का सहयोग अपेक्षित है. प्रेस वार्ता में पिंटू चकिया, सुरा बिरूली पूर्व जिलाध्यक्ष, अजीत गुइयां (दिवरी), सुराय गुइयां (पूर्व प्रधान) कान्हू मुर्मु (मुखिया ) दिग्गी, निरद् सरदार ( पूर्व मुखिया) लिशा गुइयां, राजुराज बिरुली ( कलाकार), मंगल केराई समेत, अन्य उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर