Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela : गम्हरिया में मुखिया पति की हत्या का खुलासा, 5 गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बड़डीह गांव में पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष और यशपुर पंचायत की मुखिया पार्वती सरदार के पति सोनू सरदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में गांजीया निवासी आशीष गोराई, विश्वजीत नायक, बड़डीह निवासी अनिल सरदार, राजगांव निवासी आनंद दास और सूरज मार्डी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लोडेड पिस्टल, देसी कट्टा, पांच गोलियां और तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

घटना का खुलासा करते हुए जिले के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि हत्या का मास्टरमाइंड बीरबल सरदार और लक्खीचरण नायक अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अवैध कारोबार का विरोध बना हत्या की वजह

एसपी ने बताया कि सोनू सरदार क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार का कड़ा विरोध कर रहे थे। आरोपी इसी अवैध कारोबार में संलिप्त थे, जिससे वे सोनू से नाराज चल रहे थे। हत्या की साजिश मास्टरमाइंड बीरबल सरदार ने रची थी। योजना के अनुसार, सभी आरोपियों ने मिलकर सोनू सरदार की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

शराब पार्टी के बाद दिया वारदात को अंजाम

हत्या की रात आरोपी विश्वजीत नायक के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें सोनू सरदार को भी बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान सभी ने साथ बैठकर शराब पी। नशे की हालत में जब सोनू सरदार घर जाने लगे, तब आरोपियों ने उनका पीछा किया और सुनसान स्थान पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

 

13 अगस्त की रात हुई थी हत्या 

गौरतलब है कि 13 अगस्त की रात एक कार्यक्रम से लौटते समय सोनू सरदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव लहुलुहान अवस्था में बरामद हुआ था। सोनू सरदार न केवल जिला पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष थे, बल्कि उनकी पत्नी पार्वती सरदार यशपुर पंचायत की मुखिया भी हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर