Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

New Delhi : आखरी टेस्ट में बुमराह करेंगे कप्तानी, रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट से बाहर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के चलते पांचवें टेस्ट मैच में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. करो या मरो के मुकाबले में रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे. वहीं, रोहित शर्मा बेंच पर बैठेंगे. ओपनिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल और जायसवाल के कंधों पर होगी. एडिलेड और मेलबर्न टेस्ट में मिली हार के बाद से भारतीय टीम में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है. खबर आई थी कि ड्रेसिंग रूम में हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी. गंभीर ने यहां तक कह दिया था कि अब बहुत हो गया है खिलाड़ियों की मनमानी नहीं चलेगी. अब आखिरी टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन ही नहीं कप्तान भी बदला जाएगा. वहीं, पंत खराब प्रदर्शन के बावजूद अपनी पोजिशन पर बने रहेंगे.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : 11 जनवरी से 27 फरवरी तक प्रखंड स्तर पर लगेगा दिव्यांगता शिविर

Gambhir Car Associate Motion Ads

गिल प्लेइंग इलेवन में अंदर

रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच से रोहित शर्मा बाहर हो गए हैं. उनकी जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी संभालेंगे. वहीं, ओपनिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल संभालेंगे. वहीं, गिल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी. ऋषभ पंत अपनी जगह बरकरार रखने में सफल हुए हैं. फिलहाल टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और आखिरी टेस्ट मैच भारत के लिए महत्वपूर्ण है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur murder : सोनारी में ऑटो चालक को मारी गोली, मौत

रोहित-विराट खेलेंगे अपना आखिरी टेस्ट मैच?

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आखिरी मैच सिडनी में होना है. इस टेस्ट मैच से पहले ये खबरें काफी चर्चा में है कि रोहित-विराट अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच खेलेंगे. इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई हैं. इस बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब गंभीर से इससे जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने रोहित-कोहली से सिर्फ अगले टेस्ट मैच जीतने के बारे में बातचीत की है, क्योंकि वह जानते हैं कि उनके लिए आगामी टेस्ट मैच कितना जरूरी हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर