WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : अधिकारी रेलवे कॉलोनी में लावारिस मिली नवजात बच्ची, RPF ने पहुंचाया अस्पताल

SHARE:

चाइल्डलाइन की सूचना पर तत्काल पहुंची नन्हे फरिश्ते टीम, CWC के सहयोग से रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

झारखंड की राजधानी रांची रेलवे स्टेशन में “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत RPF पोस्ट रांची की टीम ने सराहनीय पहल करते हुए अधिकारी रेलवे कॉलोनी में लावारिस अवस्था में मिली एक नवजात बच्ची को सुरक्षित बरामद कर अस्पताल पहुंचाया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को सुबह करीब 6:10 बजे चाइल्डलाइन के पर्यवेक्षक ने मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना दी कि अधिकारी रेलवे कॉलोनी, रांची में एक नवजात बच्ची लावारिस अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक हेमंत कुमार के नेतृत्व में RPF की नन्हे फरिश्ते टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

टीम ने घटनास्थल पर कंबल में लिपटी नवजात बच्ची को लावारिस अवस्था में पाया। मौके पर बच्ची के माता-पिता अथवा किसी अभिभावक के रूप में दावा करने वाला कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

बच्ची की सुरक्षा और उचित देखभाल सुनिश्चित करते हुए टीम उसे सुरक्षित रूप से RPF पोस्ट रांची लेकर आई। इस दौरान CWC के कर्मचारी शंकर प्रजापति भी मौजूद रहे। मामले की सूचना एलपीएस, चुटिया को भी दी गई।

इसके बाद बाल कल्याण समिति (CWC) के सहयोग से नवजात बच्ची को आवश्यक चिकित्सीय उपचार एवं संरक्षण के लिए रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, मोराबादी, रांची में भर्ती कराया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक हेमंत कुमार, एलसीटी रीना यादव, एलसीटी जिनिद टोपनो, आरक्षी नमन सुरिन, उप निरीक्षक सुशीला बाराइक एवं एलसी आशा टोप्पो सहित नन्हे फरिश्ते टीम, रांची की भूमिका रही।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर