WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : तनाव से जूझ रहे हैं तो मदद लेने में संकोच न करें : अनुराग छारिया

SHARE:

हिलटॉप स्कूल में मुस्कान ने आयोजित की कार्यशाला, 24 घंटे निःशुल्क और गोपनीय काउंसलिंग की सुविधा

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

विश्व आत्महत्या निषेध दिवस के अवसर पर शहर की तनाव निवारण संस्था मुस्कान की ओर से टेल्को स्थित हिलटॉप स्कूल में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर अनुराग छारिया ने कहा कि संस्था मुस्कान शहर में तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की मानसिक परेशानी या तनाव होने पर व्यक्ति को अकेले संघर्ष करने के बजाय मदद लेनी चाहिए। संस्था मुस्कान से संपर्क कर तनाव से राहत पाने के लिए परामर्श लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मुस्कान की 24 घंटे हेल्पलाइन 8092867918 पर निःशुल्क एवं गोपनीय काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध है।

कार्यशाला में टाटा मोटर्स अस्पताल की मनोचिकित्सक एवं काउंसलर डॉ. रोशली बोई, डिंपल मालवणी और काउंसलर चंदेश्वर खा ने विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के विभिन्न उपाय बताए। विशेष रूप से परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव, पढ़ाई के दबाव और बेहतर अंक हासिल करने की चिंता से निपटने के व्यावहारिक तरीके समझाए गए। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और तनाव कम करने के उपायों को समझा।

मुस्कान के अध्यक्ष शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि संस्था पिछले 13 वर्षों से तनाव से जूझ रहे लोगों को निःशुल्क परामर्श सेवा प्रदान कर रही है। संस्था का उद्देश्य है कि लोग तनावमुक्त रहें और सभी के चेहरों पर मुस्कान हो। उन्होंने कहा कि संस्था की सेवाओं का लाभ छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और कंपनियों के पदाधिकारियों सहित विभिन्न वर्गों के लोग उठा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि संस्था की टीम अब तक उचित परामर्श के माध्यम से करीब 44 लोगों की जान बचाने में सफल रही है। इसके लिए टाटा मोटर्स की ओर से संस्था मुस्कान को अलंकार अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है।

संस्था के अनुसार परीक्षा में मनपसंद अंक या कोर्स नहीं मिलना, अभिभावकों का पढ़ाई को लेकर दबाव और दूसरों से तुलना, काम का दबाव, प्रेम प्रसंग तथा पारिवारिक विवाद जैसी परिस्थितियों में भी लोग तनाव का शिकार हो सकते हैं। संस्था ऐसे मामलों में परामर्श के माध्यम से समस्या के समाधान और तनाव से बाहर निकलने में मदद करती है।

मुस्कान के महासचिव एवं काउंसलर बिजेंद्र कुमार ने कहा कि जीवन में तनाव होना जरूरी है, लेकिन उसे संभालना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने इसे चाय में चीनी की तरह बताते हुए कहा कि संतुलन बिगड़ने पर समस्या पैदा होती है। कार्यक्रम का संचालन उदय चंद्रवंशी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका शीतल सिंह ने किया।

कार्यक्रम में टाटा मोटर्स से सौमिक राय, मानसी की अध्यक्ष मनीषा छारिया, रीना पदन, मौशमी दास, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डिंपल मालवणी, प्राचार्या मीना विल्खु, उमा तिवारी, संगीता हलधर, प्रीति सिन्हा, सुमिता डे, मुस्कान के अध्यक्ष शशि भूषण मिश्रा, महासचिव बिजेंद्र कुमार, प्रदीप सिंह भोजपुरिया, राज कुमार सिंह, कौशलेश तिवारी, अनिल गिरी, राजेश पांडेय, योगेश पांडेय, संजय प्रसाद और अंकिता सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

हेल्पलाइन : 8092867918 | 24 घंटे निःशुल्क एवं गोपनीय काउंसलिंग

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर