Breaking News
Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सरयू राय के निर्देश पर जनसुविधा समिति ने किया मानगो के वार्ड नंबर 8, 9 और 10 का निरीक्षण

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर हाल ही में गठित जनसुविधा समिति के सदस्यों ने गुरुवार को मानगो में सफाई कार्यों का जायजा लेने के लिए वार्ड नंबर 8, 9 और 10 का निरीक्षण किया. इस दौरान समिति ने यह पाया कि मानगो नगर निगम ने जिन ठेकेदारों को सफाई कार्य के लिए नियुक्त किया है, उनके द्वारा निर्धारित संख्या में सफाईकर्मी वहां काम पर नहीं आए. अधिकांश सफाईकर्मी अवकाश पर थे और यह स्थिति पिछले दो वर्षों से बनी हुई थी, जिसके कारण मानगो की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है. इस संबंध में सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को सूचित किया और इस पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोबिंदपुर में जलापूर्ति ठप होने का मुख्य आरोपी स्थानीय विधायक और जिला परिषद सदस्य है : अप्पू तिवारी

Gambhir Car Associate Motion Ads

उन्होंने कहा कि नगर निगम का पैसा बर्बाद हो रहा है और इस बंदरबांट में नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता. जनसुविधा समिति के अनुसार, वार्ड नंबर 8, 9 और 10 में कुल 292 सफाईकर्मी नियुक्त हैं, जिनमें से गुरुवार को केवल 187 सफाईकर्मी काम पर आए, जबकि 105 सफाईकर्मी गैर हाजिर रहे. वार्ड नंबर 8 में कुल 59 सफाईकर्मियों की नियुक्ति हुई थी, जिसमें से 53 सफाईकर्मी ही मौजूद थे और 42 अनुपस्थित रहे. इसी तरह वार्ड नंबर 9 में 102 सफाईकर्मियों में से 67 सफाईकर्मी ही मौजूद रहे, जबकि 35 अनुपस्थित थे. वार्ड नंबर 10 में कुल 95 सफाईकर्मियों में से 67 सफाईकर्मी काम पर आए, जबकि 28 सफाईकर्मी अनुपस्थित थे. निरीक्षण दस्ते में नीरज सिंह, पप्पू सिंह, संतोष भगत, पिंटू सिंह, बिनोद सिंह, प्रेम सक्सेना, चेतक सिंह, बाला प्रसाद, अजय शर्मा, अम्बिका पाण्डेय समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर