Breaking News
Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Patna Saheb Election : सीजीपीसी को मताधिकार से वंचित किया जाये : कुलविंदर

SHARE:

कुलविंदर सिंह ने कमेटी और कस्टोडियन को लिखा पत्र

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राष्ट्रीय सनातन सिख सभा के राष्ट्रीय संयोजक एवं अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहब प्रबंधन कमेटी के मताधिकार को खत्म करने का आग्रह कमेटी के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह एवं कस्टोडियन सह पटना जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एसडीओ पटना सिटी एवं बिहार राज्य चुनाव प्राधिकार से किया है। उन्होंने इस आशय का पत्र भी भेज दिया है। कमेटी के सभी सदस्यों से इस पर फैसला लेने का आग्रह भी किया है।

कुलविंदर सिंह के अनुसार कमेटी को भ्रमित कर सीजीपीसी द्वारा मताधिकार हासिल कर लिया था और उसके इस अधिकार को अब विलोपित कर दिया जाना चाहिए।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कुलविंदर सिंह के अनुसार लोकतन्त्र में एक संस्था को एक मत का अधिकार है और उसके मत का मूल्य एक होना चाहिए, लेकिन सीजीपीसी के अंतर्गत तकरीबन 34 गुरुद्वारा की सिंह सभाएं हैं जो मतदाता सूची में दर्ज है। यह एक अभिभावक संस्था है, संस्था सोसायटी एक्ट में दर्ज है। सभी 34 गुरुद्वारों की सिंह सभाएं सीजीपीसी के लिए प्रधान का चुनाव करती है। जब उन सभी 34 गुरुद्वारों की सिंह सभाओं को पटना में मताधिकार मिला हुआ है तो अभिभावक संस्था को मताधिकार नहीं होना चाहिए।

सीजीपीसी में गुरुद्वारा नहीं है तो स्वाभाविक है वहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज सुशोभित नहीं हैं। ऐसे में उसे मताधिकार का अधिकार नहीं होना चाहिए। यदि इसे मताधिकार मिलता है तो मत के दोहरे मूल्य की समस्या स्वाभाविक रूप से उत्पन्न होती है। कुलविंदर सिंह के अनुसार दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में तकरीबन 13 साल पहले बहुत ही चालाकी से सीजीपीसी का नाम दर्ज करवा दिया गया था।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर