WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela Crime : हाथापाई का बदला लेने के लिए ऑटो में रखी पिस्टल, गिरफ्तार

SHARE:

ऑटो में पिस्टल रखकर पुलिस को दे दी सूचना

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली पुलिस ने बीते दिनों एक ऑटो से मिले पिस्टल के मामले को सुलझा लिया है। इस संबंध में पुलिस ने रिजवान रजा उर्फ शेख अयान उर्फ सरकार को गिरफ्तार किया है जो मानगो जवाहरनहर रोड नंबर 12 का रहने वाला है।

दरअसल 17 सितंबर को कपाली ओपी प्रभारी को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक ऑटो में कुछ लोग पिस्टल लेकर घूम रहे है। सूचना पाकर पुलिस ने छानबीन शुरु की और उक्त ऑटो को पकड़ा। ऑटो में चार लोग सवार थे। तलाशी के क्रम में ऑटो से एक पिस्टल बरामद किया गया। हालांकि जब हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने पिस्टल के बारे में कोई भी जानकारी से इंकार किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पटमदा में रिजवान के साथ हुआ था विवाद

ऑटो चालक ने बताया कि 17 सितंबर को वे लोग पटमदा की ओर गए थे जहां रास्ते में एक युवक के साथ विवाद के बाद हाथापाई हुई थी। वे लोग उस युवक को नहीं जानते थे। बाद में उन लोगों ने ऑटो खड़ी कर शराब पी थी। इस बीच क्या हुआ उन्हें कुछ भी नहीं मालूम। हालांकि बाद में पुलिस ने जांच की और ऑटो में पिस्टल रखने वाले रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। रिजवान पूर्व में पांच बार सिदगोड़ा, मानगो, बिष्टुपुर और रेल थाना से जेल जा चुका है।

गुप्त सूचना देने वाले से संपर्क कर आरोपी तक पहुंची पुलिस

जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि ऑटो चालक से जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उसने फोन पर गुप्त सूचना देने वाले का पता लगाया। जिसके बाद पुलिस रिजवान तक पहुंची। घटना के दिन ऑटो चालक और रिजवान के बीच विवाद हुआ था। रिजवान ने ऑटो चालक को फंसाने के लिए ही उसकी ऑटो में पिस्टल रखी और अपने साथी के फोन से पुलिस को गुप्त सूचना दी थी। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर