Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : उलीडीह में ननकू लाल की हत्या मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

SHARE:

  • मृतक के परिवार ने पुरानी रंजिश का आरोप लगाया, पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज की

फतेह लाइव, रिपोर्टर

उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती निवासी 27 वर्षीय ननकू लाल की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. एफआईआर मृतक के पिता गुन्नू लाल के बयान पर दर्ज की गई है, जिसमें मोहल्ले के तीन युवकों लल्ला उर्फ कृष्णा, धुरी, और लापक उर्फ दीपक को नामजद आरोपी बनाया गया है. यह घटना शुक्रवार रात की है जब ननकू का शव तिर्की गार्डन के पीछे एक खेत में पड़ा मिला. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. आरोपियों के घर से फरार होने की खबर है.

इसे भी पढ़ें Giridih : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

परिजनों का आरोप, पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या

परिजनों का कहना है कि इन तीन युवकों के साथ ननकू का पुराना विवाद था और इसी कारण से ननकू की हत्या की गई है. इसके पहले भी आरोपियों ने ननकू के साथ मारपीट की थी. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है. घटना स्थल से ननकू का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है और पुलिस कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि आरोपी हत्या की रात कहां थे. पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और इलाके में मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया है ताकि आरोपियों का जल्द पता चल सके. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर