Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानसून ट्रेड फेयर का पोस्टर लॉन्च, 17-18 अगस्त को चैंबर भवन में आयोजन

SHARE:

महिला एवं स्थानीय उद्यमियों को मिलेगा उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में आगामी 17 एवं 18 अगस्त को चैंबर भवन, बिष्टुपुर में आयोजित होने वाले मानसून ट्रेड फेयर का पोस्टर सोमवार को चैंबर भवन सभागार में लॉन्च किया गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि चैंबर का प्रयास व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय एवं महिला उद्यमियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। मानसून ट्रेड फेयर इसी उद्देश्य की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने शहरवासियों से सपरिवार फेयर में पहुंचकर स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

चैंबर के उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने कहा कि यह ट्रेड फेयर महिला उद्यमिता, स्वरोजगार और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का प्रभावी मंच है। फेयर में विभिन्न उत्पादों की आकर्षक रेंज उपलब्ध होगी, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर खरीदारी के विविध विकल्प मिलेंगे। उन्होंने बताया कि चैंबर वर्ष में दो बार इस तरह के ट्रेड फेयर का आयोजन कर महिला एवं छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर प्रदान करता है।

महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि फेयर को सफल एवं आकर्षक बनाने के लिए चैंबर की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। शहरवासियों को बेहतर खरीदारी अनुभव देने के साथ-साथ प्रतिभागी उद्यमियों को अधिक से अधिक व्यवसायिक अवसर उपलब्ध कराना आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स भरत मकानी ने बताया कि फेयर में विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। यह आयोजन व्यापारियों के लिए अपने उत्पादों को नए ग्राहकों तक पहुंचाने तथा उपभोक्ताओं के लिए विभिन्न उत्पादों की खरीदारी का बेहतर अवसर साबित होगा।

सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगा फेयर

17 एवं 18 अगस्त को सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक आयोजित होने वाले मानसून ट्रेड फेयर में शहरवासियों के लिए विभिन्न प्रकार के उत्पाद और आकर्षक खरीदारी विकल्प उपलब्ध रहेंगे। चैंबर ने जमशेदपुरवासियों से सपरिवार फेयर में शामिल होकर स्थानीय एवं महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष वित्त एवं कराधान राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष पीआरडब्ल्यू अभिषेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष इंडस्ट्री हर्ष बाकरेवाल, सचिव अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया तथा कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती सुमन नागेलिया सहित अन्य सदस्य सक्रिय हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर