Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Potka : दो माह का राशन नहीं मिलने पर कार्डधारियों ने कार्यालय में मचाया हंगामा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पोटका प्रखंड के हाथी बिंदा पंचायत अंतर्गत गांव वनगोड़ा के राशन दुकानदार अन्नपूर्णा महिला मंडल द्वारा बीते वर्ष के लगातार दो माह नवंबर, दिसंबर का अनाज सैकड़ों कार्डधारियों को फिंगरप्रिंट लेने के बाद अनाज उपलब्ध नहीं कराए जाने से सैकड़ों की संख्या में कार्ड धारियों ने नाराज होकर पोटका प्रखंड मुख्य कार्यालय पहुंचे एवं सभी कार्ड धारी मिलकर पोटका मुख्य कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अनाज देने की मांग की. इस दौरान स्थानीय सुमित्रा हेंब्रम, छोटन महतो एवं आनंद दास ने कहा कि लगातार दो माह तक अनाज का नहीं देना घोर लापरवाही है. कुछ कार्डधारियों का फिंगरप्रिंट लेने के बाद भी राशन उपलब्ध नहीं कराया गया.

इसे भी पढ़ें : Seraikela : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कृष्णापुरी अपार्टमेंट निवासी युवक की मौत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ग्रामीणों ने मांग किया कि अविलंब मामले की जांच करते हुए गरीब राशन कार्ड धारीयों को अनाज मुहैया कराया जाए. जब तक राशन मुहैया नहीं कराया जाता है, आंदोलन जारी रहेगा. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों से वार्ता करते हुए  पोटका अंचल अधिकारी निकिता बाला द्वारा समझाते हुए कहा कि आप सभी को दो दिन के अंदर अनाज मुहैया करा दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने कल्याण पदाधिकारी सुकलाल हेंब्रम एवं एजीएम विशाल कुमार को राशन दुकान में जांच करते हुए राशन उपलब्ध कराने की बात कही. कार्ड धारियों ने कहा कि इस राशन दुकानदार से हम सब एक साल से परेशान हैं. कभी भी समय पर अनाज नहीं दिया जाता है. लगातार इस तरह से लोगों को परेशान किया जाता है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर