Jharkhand : स्टेट बार काउंसिल का चुनाव 12 मार्च को, राजेश कुमार शुक्ला ने किया नामांकन, ये अधिवक्ता बने प्रस्तावक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के कार्यालय में आगामी 12 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने अपना नामांकन दो प्रति में जमा किया. उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अंबुज नाथ, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शिवनारायण सिंह और आलोक दुबे के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की.

इस दौरान जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता तापस कुमार मित्रा, अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ ओझा, रमाशंकर पांडे, जन्मेजय सिंह, अक्षय कुमार झा और बसंत मिश्रा ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किया. उनके साथ अधिवक्ता रमेश प्रसाद, मिथिलेश सिंह, झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता भरत झा, अशोक कुमार शुक्ला, अमित कुमार चतुर्वेदी, बोकारो बार संघ से अधिवक्ता रविंद्र कुमार, सरायकेला एवं चाइबासा बार संघ से भी कई अधिवक्ता मौजूद थे. सभी अधिवक्ताओं ने मिलकर वॉइस अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला को फूल माला पहनकर और उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें