Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : जेम्को वर्कर्स यूनियन का 8वीं बार अध्यक्ष बनने पर राकेश्वर पांडे को राकेश तिवारी ने दी बधाई

SHARE:

Jamshedpur.
झारखंड प्रदेश इंटक के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने प्रदेश इंटक के अध्यक्ष लोकप्रिय मजदूर नेता राकेश्वर पांडे के जेम्को वर्कर्स यूनियन का आठवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सभी इंटक पदाधिकारियों मजदूरों की ओर से बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. तिवारी ने कहा कि पांडे मजदूरों के इस नगरी के लोकप्रिय नेता हैं. उनका जेम्को वर्कर्स यूनियन का 8वीं बार अध्यक्ष निर्वाचित होना, इस बात को दर्शाता है कि मजदूरों के बीच आज उनकी मजबूत पकड़ है. तिवारी ने कहा की उन्हें श्रम कानूनों की बहुत गहरी जानकारी है, जिसके तहत वह प्रबंधन से मजदूरों के हक और अधिकारों को बराबर दिलाते रहते हैं, जिसके कारण विभिन्न यूनियनों में उनकी जीत सुनिश्चित होती है. इंटक के लिए उनका अध्यक्ष निर्वाचित होना गौरव का क्षण है. प्रदेश इंटक के सभी पदाधिकारियों ने भी पांडे को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर