Breaking News
Jamshedpur : महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन Jamshedpur : 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार Tatanagar Station : जालियांवाला बाग ट्रेन को रद्द करने के आदेश से सिख हुए उग्र, सीजीपीसी में आपात बैठक कर रेलवे को चेताया, देखें – Video Jamshedpur : जादूगोड़ा में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के पिता स्वर्गीय जोगेश्वर प्रसाद के ब्रह्मभोज में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले Kirtan Samagam : ਇੰਦਿਰਾਪੁਰਮ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਕੀਰਤਨ ਸਮਾਗਮ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਨਾਲ ਨਿਹਾਲ ਹੋਈ ਸੰਗਤ Jamshedpur : जुगसलाई राणी सती मंदिर में 30 साल पुरानी भजन-कीर्तन परंपरा पर लगा ताला, बाहर चबूतरे पर गूंजे भजन, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : झारखंड में बढ़ सकती हैं बिजली की दरें, 40% वृद्धि का प्रस्ताव पेश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही झटका लग सकता है, क्योंकि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिजली दरों में लगभग 40% की वृद्धि का प्रस्ताव दिया है. जेबीवीएनएल ने राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसईआरसी) के समक्ष अपना वार्षिक टैरिफ प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए वर्तमान दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 9.25 रुपये प्रति यूनिट करने का अनुरोध किया है. राज्य सरकार द्वारा 200 यूनिट तक की बिजली मुफ्त देने की योजना जारी रहेगी. इसके अलावा, 400 यूनिट तक की खपत पर उपभोक्ताओं को सब्सिडी भी दी जाएगी. सरकार ने साफ कर दिया है कि आम उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ पहले की तरह मिलता रहेगा.

इसे भी पढ़ें : New Delhi : रांची में इंजीनियरिंग छात्रा से रेप और हत्या मामले में दोषी की मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उपभोक्ताओं से मांगी जाएगी राय

जेएसईआरसी अब इस प्रस्ताव की समीक्षा करेगा और राज्य के अलग-अलग प्रमंडलों में जनसुनवाई आयोजित करेगा. इन सुनवाईयों में उपभोक्ताओं से उनकी राय ली जाएगी. उपभोक्ताओं के सुझावों और आपत्तियों के आधार पर ही आयोग अंतिम निर्णय लेगा. गौरतलब है कि पिछली बार 30 सितंबर को जारी किए गए टैरिफ ऑर्डर में आयोग ने बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी और जेबीवीएनएल के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था.

इसे भी पढ़ें : Galudih : अवैध कोयला लदा एक भारी वाहन जब्त, प्राथमिकी दर्ज

13 हजार करोड़ का रिसोर्स गैप

जेबीवीएनएल ने अपनी रिपोर्ट में 13 हजार करोड़ रुपये के वार्षिक रिसोर्स गैप का उल्लेख किया है. यह अंतर बिजली खरीदने और बेचने में हुई राजस्व की कमी को दर्शाता है. इस घाटे को पूरा करने के लिए बिजली दरों में 40% वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया है. जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक (कमर्शियल) संजय सिंह के अनुसार, निगम को बिजली आपूर्ति और संचालन में भारी खर्च का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि निगम ने वित्तीय स्थिति सुधारने और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 9.25 रुपये प्रति यूनिट की नई दर का अनुरोध किया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Police : साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को पितृ शोक, संस्कार कल

जनसुनवाई के बाद होगा निर्णय

अब राज्य विद्युत नियामक आयोग यह मूल्यांकन करेगा कि क्या दरों में प्रस्तावित वृद्धि आवश्यक है। जनसुनवाई में उपभोक्ताओं की प्रतिक्रियाओं को शामिल करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल उपभोक्ता आयोग के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह वृद्धि राज्य में लाखों उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर डाल सकती है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर