Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Ranchi : 28 नवंबर को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

SHARE:

  • राज्य में तीन बार लग चुका है राष्ट्रपति शासन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

इंडिया गठबंधन विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन 28 नवंबर को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. मुख्यमंत्री आवास पर महागठबंधन की बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया. उन्होंने राज्यपाल को अपने विधायकों की सूची सौंपी. इसके बाद, राज्यपाल ने हेमंत को सरकार बनाने का न्योता दे दिया. 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा. बताया जा रहा है कि पुराने फार्मूले पर ही मंत्रिमंडल का गठन होगा. पांच विधायकों पर एक को कैबिनेट में जगह मिलेगी. इस प्रकार झामुमो के हिस्से में छह मंत्री पद होंगे तो कांग्रेस के हिस्से में चार मंत्री होंगे, राष्ट्रीय जनता दल से एक मंत्री बनेगा और वामपंथी दल अगर आग्रह करेंगे तो उन्हें भी एक मंत्री पद मिल सकता है.  माले के बारे में कहा जा रहा है कि उनकी ओर से ऐसा कोई आग्रह अभी तक नहीं मिला है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय की जीत की खुशी में लड्डू वितरण

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बता दें कि 24 साल के झारखंड में 2009-2013 के बीच तीन बार राष्ट्रपति शासन भी लग चुका है. इसके अलावा शिबू सोरेन सिर्फ 10 दिन के लिए मुख्यमंत्री बने थे. निर्दलीय मधु कोड़ा भी मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं. हेमंत सोरेन पहली बार 13 जुलाई 2013 को पहली बार सीएम बने थे. वे इस पद पर 28 दिसंबर 2014 तक रहे. वहीं दूसरी बार 29 दिसंबर 2019 को मुख्यमंत्री बने और इस पद पर दो फरवरी 2024 तक रहे. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री बने. वह दो फरवरी से चार जुलाई 2024 तक सीएम पद पर रहे. चंपाई सोरेन का कार्यकाल 153 दिनों का रहा. फिर तीसरी बार हेमंत सोरेन चार जुलाई को मुख्यमंत्री बने. वे इस पद पर 28 नवंबर तक कार्य़वाहक सीएम के पद पर बने रहेंगे. 28 नवंबर को वे 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर