Giridih : जन्मदिन पर संतोष कुमार गुप्ता ने किया वृक्षारोपण, मां को समर्पित किया पौधरोपण

SHARE:

  • एक पेड़ अपने मां के नामकार्यक्रम के तहत गिरिडीह में लगाए गए आम, जामुन, कटहल सहित कई पौधे
  • पर्यावरण सरंक्षण में हर व्यक्ति निभाए भूमिका : संतोष गुप्ता

फतेह लाइव, रिपोर्टर

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के पूर्व संगठन मंत्री संतोष कुमार गुप्ता ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर “एक पेड़ अपने मां के नाम” अभियान के तहत गिरिडीह स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया. इस अवसर पर उन्होंने आम, जामुन, कटहल, अमरूद, मीठा नीम, पत्रज और फूल के पौधे लगाए. उन्होंने बताया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हर व्यक्ति को अपने किसी भी खास मौके पर पौधारोपण जरूर करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी के जेएनएसी अस्थायी डिपो का सरयू राय ने किया औचक निरीक्षण, मिलीं गंभीर अनियमितताएं

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मां के नाम पौधा लगाकर दी पर्यावरण बचाने की प्रेरणा

संतोष गुप्ता ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने और प्राकृतिक आपदाओं से बचने का सबसे सरल उपाय वृक्षारोपण है. उन्होंने सभी से आग्रह किया कि जीवन के हर शुभ अवसर पर पौधा जरूर लगाएं. इस अवसर पर रोहित वर्मा, ऋषि गुप्ता, अतुल गुप्ता, किशन गुप्ता, हर्ष गुप्ता, अभिषेक साव समेत कई लोग मौजूद रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें