Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Sawan Utsav: बाबा बैधनाथ सेवा संघ के निशुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन का कार्य पूर्ण, 16 जुलाई को सुल्तानगंज प्रस्थान करेगा कांवरियों का जत्था, पीली गंजी एवं टोपी कांवरियों का होगा कोड, देखें-Video

SHARE:

शिव भक्तों में कुल 656 महिलाएं एवं 344 पुरुषों का हुआ पंजीयन: विकास सिंह

जमशेदपुर।

सावन के महीने में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित की जाने वाली निशुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन का कार्य पूरा हो गया है. टाटानगर से सुल्तानगंज जाने वाले 1000 शिव भक्तों में कुल 656 महिलाएं एवं 344 पुरुषों का पंजीयन किया गया है. यह जानकारी बाबा बैधनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने सोनारी के भूतनाथ मंदिर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. विकास सिंह ने कहा पुरुषों की तुलना में महिलाओं का ज्यादा पंजीयन हुआ है. इस वर्ष कदमा सोनारी और मानगो के शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित कांवर यात्रा में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने बताया यात्रा की पूरी तैयारी लगभग हो चुकी है. यात्रा में शामिल पुरुषों को टी-शर्ट एवं महिलाओं के बीच टोपी का वितरण किया जाएगा. सभी के गले में फोटो युक्त पहचान पत्र रहेगा, जिससे यात्रा में शामिल शिव भक्तों का पहचान आसानी से हो सकेगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आसनसोल व खड़गपुर के कलाकार करेंगे श्रद्धालुओं का मनोरंजन

विकास सिंह ने बताया मानगो से यात्रा 16 जुलाई को बस, छोटी गाड़ी और ट्रेन के माध्यम से सुल्तानगंज रवाना होगी. रास्ते में पड़ने वाले सभी धर्मशालाएं आरक्षित कर ली गई हैं. सभी पड़ाव में खड़गपुर एवं आसनसोल से शामिल हुए कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ झांकी प्रस्तुत किया जाएगा, जो यात्रा को और मनमोहक और सुंदर बनाने के साथ-साथ कांवर लेकर चलने वाले कांवरियों का थकान दूर करने का कार्य करेगा. यात्रा में डॉक्टर एवं नर्स जा रही है, जिनके पास प्राथमिक उपचार के सारे संसाधन उपलब्ध रहेंगे.

यात्रा के दौरान होंगे सात पड़ाव

विकास सिंह ने कहा पहला पड़ाव असरगंज के शिकारी धर्मशाला, दूसरा पड़ाव कुमरसार नदी के पहले मुखिया जी का धर्मशाला, तीसरा पड़ाव जिलेबिया पहाड़ के ऊपर अन्नपूर्णा धर्मशाला, चौथा पड़ाव सुईया पहाड़ के ऊपर कमरथुवा धर्मशाला, पांचवा पड़ाव अबरखिया में स्व. शंकरलाल बंका जी का धर्मशाला, छठा पड़ाव इनारावरण के भूतनाथ धर्मशाला एवं सातवां पड़ाव देवघर के मारवाड़ी कांवर संघ में सुनिश्चित किया गया है. सभी स्थानों में निरामिष भोजन एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी. देवघर में बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पण करने के बाद कांवरिया बाबा बासुकीनाथ प्रस्थान करेंगे. वहां जल अर्पण करने के बाद जमशेदपुर वापसी होगी. कांवरिया पथ में जत्थे में शामिल हुए कांवरियों का भटकाव ना हो इसके लिए जत्थे में शामिल चार सेवक बम साइकिल के माध्यम से पूरे रास्ते में गश्ती करते रहेंगे और लोगों को रास्ता बताते रहेंगे.

2016 में 151 लोगों से शुरु हुई थी यात्रा

विकास सिंह ने कहा 2016 में यात्रा 151 शिव भक्तों के साथ शुरू की गई थी. 2017 में 351 एवं 2018 में 551 शिव भक्त बाबा बैधनाथ सेवा संघ के जत्थे में शामिल हुए थे. दो वर्ष कोविड-19 कावड़ यात्रा आयोजित नहीं हो पाया था. 2022 में 700 लोग कावंर यात्रा में शामिल हुए थे. इस बार तैयारी 3 माह पूर्व से की जा रही थी. सोनारी, कदमा एवं मानगो से कुल 1000 कांवरिया इस वर्ष कावड़ यात्रा में शामिल हो रहे हैं. यात्रा में लगभग 150 कामगार हैं, जो सेवक के रूप में ट्रेन के माध्यम से सुल्तानगंजा रहे हैं.

ये थे शामिल

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से विकास सिंह , किशोर वर्मन, अरविंद महतो, रवि शंकर सिंह, मीना साहू, रतन देवी, नंदा साहू, आरती शर्मा, सुशीला शर्मा, रेखा सिंह, गुड्डी देवी, शीला देवी, विनोद सिंह, आशुतोष सिंह, दिलीप साहू, सुनील सिंह, अमित दास, जितेंद्र सिंह, सन्तोष मिश्रा, राम सिंह, मनोज ओझा मुख्य रूप से उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर