Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : गणतंत्र दिवस पर एसडीओ शताब्दी मजुमदार ने नागेन्द्र कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में एसडीओ धालभूम सह उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग जमशेदपुर शताब्दी मजुमदार द्वारा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर डालसा के पीएलवी एवं सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक नागेन्द्र कुमार को मानवता के प्रति बेहतर कार्य व सोशल ऐक्टिविटी में सक्रिय सहभागिता को लेकर प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

कुमार ने सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यक्रम, दुर्गा पूजा महोत्सव , रामनवमी विसर्जन, होली त्योहार, मुहर्रम, छठ महापर्व, क्रिसमस त्योहार, करोना वायरस संक्रमण, सड़क दुर्घटना, आगजनी, बाढ़ विभीषिका, आपदा जैसे विपत्तियों में पीड़ित व्यक्तियों के बचाव एवं अन्य अवसरों पर निःस्वार्थ भाव से सराहनीय कार्य किया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह प्रमाण पत्र उन्हें बिस्टुपुर स्थित नागरिक सुरक्षा विभाग के कार्यालय में 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में एसडीओ शताब्दी मजुमदार के हाथों प्रदान किया गया. उक्त सम्मान पाकर कुमार ने अपने आपको काफी गौरवान्वित महसूस किया और कहा कि “आदमी का जन्म है न तख्त ताज के लिए, आदमी का जन्म है सफल समाज के लिए. आदमी वही है जो काम आए आदमी के, आदमी का जन्म है इसी रिवाज के लिए”.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर