WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

40 रन की जीत से फाइनल में भारत, शेफाली ने मचाया तूफान; अब नजरें आठवें एशिया कप खिताब पर

SHARE:

बांग्लादेश को 149 रन का लक्ष्य देकर 109 रन पर रोका, 64 रन की विस्फोटक पारी के लिए शेफाली वर्मा बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

फतेह लाइव,  रिपाेर्टर। 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से शिकस्त दी। भारत की जीत की नींव शेफाली वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी ने रखी, जबकि गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में बेहतरीन प्रदर्शन कर मुकाबला पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्मृति मंधाना महज 2 रन बनाकर दूसरे ओवर में पवेलियन लौट गईं। इसके बाद प्रतिका रावल ने 20 रन का योगदान दिया। हालांकि, शेफाली वर्मा ने मोर्चा संभालते हुए बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शेफाली ने महज 40 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 35 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका 20वां अर्धशतक रहा।

ऋचा घोष ने भी 16 गेंदों में 21 रन बनाए। आखिरी ओवर में भारत को दो झटके लगे। दीप्ति शर्मा 13 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि आखिरी गेंद पर भारती फुलमाली रन आउट हो गईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 24 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए और बांग्लादेश के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा।

गेंदबाजों ने पलटा मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की। दिलारा अख्तर और जुआइरिया फर्डौस के बीच पहले विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी हुई। पावरप्ले के बाद बांग्लादेश का स्कोर एक विकेट पर 26 रन था।

श्री चरणी ने भारत को पहली सफलता दिलाते हुए जुआइरिया फर्डौस को 14 रन पर आउट किया। इसके बाद दिलारा अख्तर ने 21, शोभना मोस्टारी ने 18 और कप्तान निगार सुल्ताना ने 19 रन बनाए।

बांग्लादेश की टीम 18 ओवर के बाद 5 विकेट पर 98 रन तक पहुंची, लेकिन अंतिम दो ओवरों में उसे जीत के लिए 52 रन की जरूरत थी। भारतीय गेंदबाजों ने दबाव में शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को कोई मौका नहीं दिया। पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 3 विकेट झटके। प्रेमा रावत और श्री चरणी को एक-एक सफलता मिली, जबकि नंदनी शर्मा ने आखिरी ओवर में दो विकेट हासिल किए।

अब रिकॉर्ड आठवें खिताब पर नजर

शानदार जीत के साथ भारत ने फाइनल का टिकट कटाया है। 64 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाली शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम 13 सितंबर को खिताबी मुकाबले में उतरेगी। भारत की नजरें रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का चैंपियन बनने पर होंगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर