गुड़ाबांधा में मुस्कुराए सबर परिवार, मंत्री रामदास सोरेन के निर्देश पर पहुँची राहत की किरण

SHARE:

फतेह लाइव,रिपोर्टर.

आज गुड़ाबांधा प्रखंड के मुडाकाटी और सिंहपूरा पंचायत अंतर्गत अर्जुनबेड़ा ग्राम में आदिम जनजाति उत्थान मंच के जिला अध्यक्ष लोबिन सबर ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सबर परिवारों की स्थिति का जायजा लिया और समस्याओं से माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन को अवगत कराया.

मंत्री महोदय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित परिवारों के लिए त्रिपाल व कंबल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. पूर्व में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त घरों का निरीक्षण कर जिला अध्यक्ष ने जिन परिवारों की सूची तैयार की थी, उनके बीच राहत सामग्री वितरित की गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राहत प्राप्त करने वालों में गुलटू सबर, दिलीप सबर, हँसी सबर, झोपड़ी सबर, कमल सबर, बुदनी सबर, लुस्की सबर, जानकी सबर, बुद्धेश्वर सबर, और कोंदा सबर शामिल हैं. जनजातीय समुदाय के लिए की गई इस सहायता पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है. इस अवसर पर जिला सचिव कान्हु सबर, जिला सह सचिव शीतल सबर, प्रखंड अध्यक्ष बुधदेव सबर, मानसराम सबर, सुभाष सबर, प्रदीप सबर, प्रबीर सबर, कृष्णा सबर और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर