South Eastern Railway : यात्रीगण कृप्या ध्यान दें – आद्रा मंडल में विकास कार्य के कारण 8 लोकल ट्रेनें की गई रद्द, इनका मार्ग आंशिक रूप से प्रभावित, आसनसोल-टाटा करनी है तो अंदर पढ़ लें

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में प्रस्तावित विकास कार्यों को देखते हुए कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांच लेने की अपील की है. 4 जोड़ी लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त (Short Termination) अथवा आंशिक रूप से प्रारंभ (Short Origination) किया जायेगा.

रद्द रहने वाली ट्रेनों पर एक नजर

क्रम                  ट्रेन संख्या             ट्रेन का नाम            प्रभावित तिथि

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

1. 68061/68062 आद्रा–आसनसोल–आद्रा मेमू 15 जून एवं 18 जून तक.

2. 68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू 16, 19 एवं 21 जून तक.

3. 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा मेमू 21 जून तक.

4. 68079/68080 भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह मेमू 21 जून तक.

आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें

क्रम   ट्रेन संख्या,   ट्रेन का नाम,     बदलाव ल,      प्रभावित तिथि

1. 18116/18115 चक्रधरपुर–एनएससीबी गोमो–चक्रधरपुर मेमू महुदा तक/महुदा से परिचालन 16, 19 एवं 21 जून तक.

2. 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू आद्रा तक/आद्रा से परिचालन 17 एवं 20 जून तक.

3. 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू आद्रा तक/आद्रा से परिचालन 16 से 20 जून तक.

4. 18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस आद्रा तक/आद्रा से परिचालन 17 एवं 20 जून.

5. 68056/68055 टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम मेमू आद्रा तक/आद्रा से परिचालन 15 जून.

यात्रा करने से पहले जरूर कर लें पूछताछ

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये बदलाव आद्रा मंडल में चल रहे विकास और आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण कार्यों के कारण किए जा रहे हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना के अनुसार अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें