Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Palamu : बसडीहा में संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार, माओवादी संगठन से जुड़े होने का संदेह

SHARE:

  • पुलिस ने छापेमारी कर लेवी वसूली की योजना बनाने वाले को गिरफ्तार किया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

6 मई की रात लगभग 21:50 बजे बसडीहा स्थित ईंट भट्ठा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा लेवी वसूली की योजना बनाए जाने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय अधिकारी को सूचित किया गया और उनके निर्देशानुसार थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने सहायक उपनिरीक्षक उमेश कुमार बैठा और सशस्त्र बल के साथ तत्काल कार्रवाई शुरू की. पुलिस दल ने 21:55 बजे थाना से रवाना होकर 22:25 बजे बसडीहा स्थित कमल ईंट भट्ठा के पास पहुँचकर छापेमारी की. पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे चारों ओर से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ये कहा, देखें- Video

Gambhir Car Associate Motion Ads

पुलिस ने संदिग्ध को पकड़कर सघन पूछताछ की

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति ने अपनी पहचान उपेन्द्र कुमार यादव (उम्र 35 वर्ष), ग्राम कुरदाग, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू के रूप में दी. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा (लकड़ी का बैंट लगा हुआ), एक जिंदा गोली, भाकपा (माओवादी) के नाम से लिखे दो पर्चे और एक काला वीवो मोबाइल फोन बरामद हुआ. आरोपी ने बताया कि वह भाकपा (माओवादी) संगठन के रीजनल कमांडर नितेश यादव के आदेश पर लेवी वसूली करने आया था और उसे ये सभी आपत्तिजनक सामान नितेश यादव ने ही उपलब्ध कराए थे.

इसे भी पढ़ें : Sakchi Gurudwara : इतने दूध के धुले हैं निशान सिंह तो अब तक हिसाब क्यों नहीं दे दिया : दीपक गिल

आरोपी से पूछताछ में माओवादी कनेक्शन का खुलासा

गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए हुसैनाबाद थाना में कांड संख्या 111/25, दिनांक 07.05.2025, धारा 25(1-B)(a)/26 आर्म्स एक्ट तथा 17 सी.एल.ए. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक उमेश कुमार बैठा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, जिन्होंने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर