Breaking News
Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लगातार पांचवें सीजन रद्द करने पर सिख समाज में बढ़ रहा रोष, सांसद विद्युत महतो से मिले सिख भाजपाई Jamshedpur : बेहतर बोनस समझौते और ₹25 लाख ग्रुप इंश्योरेंस के फैसले पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का अभिनंदन
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tata Motors : सेवानिवृत्त कर्मियों का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा फरवरी माह में कंपनी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का शुक्रवार को सामूहिक विदाई सह सम्मान समारोह यूनियन परिसर में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान कुल 13 सेवानिवृत्त कर्मियों को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया. इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने बारी-बारी से सेवाकाल के अनुभवों को साझा किये. कुछ सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सुझाव भी दिये.

बताते चलें कि कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों को अपने जीवन संगिनी संग आमंत्रित किया गया था, इस उद्देश्य से की वो भी यूनियन से रूबरू हो सके. कार्यक्रम का संचालन यूनियन के उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा ने किया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अनिल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आप सबों का सुझाव एवं मार्गदर्शन ही हमारी ताकत है. चूंकि अध्यक्ष और महामंत्री कार्यक्रम में आज उपस्थित नहीं है ऐसे में हम सब आपके सुझावों एवं विचारों को केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा देंगे. आगे उन्होंने कहा कि आप सब अब दूसरे पारी की शुरुआत कर रहें हैं अब आप घर परिवार और समाज को ज्यादा समय दे पाएंगे. परंतु आप सबों के साथ आगे भी संबंध कायम रहे ऐसी हम आशा करते हैं. नौकरी के साथ भी और नौकरी के बाद भी रिश्ता बना रहेगा यह विश्वास दिलाते हैं.

संयुक्त महामंत्री एच एस सैनी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए यह विश्वास दिलाया कि जब कभी लेबर ब्यूरो अथवा मेडिकल आदि से संबंधित कोई जरूरत महसूस हो तो यूनियन सदैव आपके साथ खड़ा है. उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों से रिटायरमेंट के पैसे का सही रूप में इस्तेमाल करने पर बल दिया. कार्यक्रम में यूनियन के सभी पदाधिकारी, कमेटी मेंबर समेत आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे.

ये सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान

व्हीकल फैक्ट्री से चंद्रेश्वर प्रसाद, सत्येंद्र कुमार शर्मा एवं प्रद्धुत कुमार मैइति, पीपीसी से रजनीकांत दास एवं इंद्रजीत कुमार सिंहा, फ्रेम फैक्ट्री से गुंजन नंदन सहाय, फाउंड्री से गणेश साह, अरूण कुमार दुबे एवं वासुदेव सिंह, कैब एंड कॉल फैक्ट्री से प्रहलाद चंद्र भगत एवं संजय कुमार, सिक्युरिटी से देवनाथ शर्मा, इंजन डिवीजन से प्रदीप कुमार भौमिक.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर