फतेह लाइव, रिपोर्टर.
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को सफलता हाथ लगी है. मंडल सुरक्षा आयुक्त RPF चक्रधरपुर मंडल एवं रेल पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के मार्गदर्शन में RPF टीम टाटा और जीआरपी के संयुक्त प्रयास से CCTV की मदद से एक चोर को चोरी के दो मोबाइल के साथ पकड़ा गया.
पकड़े गए व्यक्ति का नाम कुंदन कुमार ओझा (29 वर्ष) है जो बड़की ओझवलिया आरा भोजपुर का रहने वाला है. आरपीएफ के अनुसार सोमवार रात में टाटानगर रेलवे स्टेशन से दो यात्री का मोबाइल चोरी कर लिया था. पकड़े गए व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई हेतु रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया. यह सारी कार्रवाई पोस्ट कमांडर रेलवे सुरक्षा बल टाटानगर राकेश मोहन यादव और जीआरपी थाना प्रभारी संतोष कुमार की देखरेख में RPF/ASI बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में की गई.




