Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम, उसरी वाटर फॉल और खंडोली डैम का मंत्री और मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

SHARE:

  • पर्यटन विकास से स्थानीय रोजगार के अवसरों में होगी बढ़ोतरी, सौंदर्यीकरण और कनेक्टिविटी पर ज़ोर
  • खंडोली डैम से बरियारपुर तक बनेगा कॉरिडोर, पुल और सड़क निर्माण की योजना

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को राज्य के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार और मुख्य सचिव झारखंड अलका तिवारी ने उसरी वाटर फॉल और खंडोली डैम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटक केंद्रों के रूप में विकसित करने की योजनाओं की समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि गिरिडीह जिले की खूबसूरत वादियों में स्थित इन पर्यटन स्थलों को विकसित कर न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बदहवास हालात में मिली युवती, जांच में जुटी पुलिस

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सुदिव्य कुमार ने कहा पर्यटन विकास से मिलेगा स्थानीय लोगों को रोज़गार

निरीक्षण के दौरान मंत्री और मुख्य सचिव के साथ उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत या विस्पुते, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, खेल पदाधिकारी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे. मंत्री सुदिव्य कुमार ने निर्देश दिया कि दोनों स्थलों के विकास के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाएं. उन्होंने बताया कि खंडोली डैम के सौंदर्यीकरण, इको-टूरिज्म के विकास और विदेशी पक्षियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी. वहीं वन विभाग द्वारा खंडोली डैम के उत्तर किनारे पौधारोपण भी कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गगलूबनी गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

खंडोली डैम में विकसित होगा इको-टूरिज्म, पक्षियों के लिए बनेंगी विशेष व्यवस्थाएं

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि गिरिडीह जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि यहां की प्राकृतिक संपदा को संरक्षित रखते हुए इको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाए. उसरी वाटर फॉल को पर्यावरणीय पर्यटन के रूप में विकसित करने पर ज़ोर दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मंत्री सुदिव्य कुमार के सहयोग से पर्यटन विकास की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है और जिला प्रशासन इन प्रयासों को साकार करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : किताडीह ग्राम सभा में मनाया गया हूल दिवस, सिद्धू-कानू को किया गया नमन

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा गिरिडीह में पर्यटन की असीम संभावनाएं

जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने खंडोली डैम के समग्र विकास की योजनाओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि डैम के चारों ओर बेहतर कनेक्टिविटी के लिए पहुंच पथ का निर्माण कराया जाएगा, ताकि पर्यटक आसानी से घूम सकें और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठा सकें. इसके अलावा नदी के ऊपर पुल का निर्माण और मधवाडीह से खंडोली मोड़ तक बाईपास सड़क का निर्माण कराया जाएगा. बरियारपुर तक कॉरिडोर बनाकर संपूर्ण क्षेत्र को एक सुलभ पर्यटक मार्ग से जोड़ा जाएगा. उपायुक्त ने कहा कि यह सारी व्यवस्थाएं पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी और साथ ही स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार और अन्य आर्थिक अवसरों के द्वार खोलेंगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर