Gorakhpur : प्रेस क्लब गोरखपुर की कमान अब राधेश्याम प्रजापति के हाथों में

SHARE:

 कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत होने पर पत्रकारों ने दी बधाई, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

गोरखपुर से मीडिया से जुड़ी एक खबर है. प्रेस क्लब गोरखपुर में उत्पन्न हुई आकस्मिक परिस्थितियों के बीच प्रेस क्लब गोरखपुर की कार्यकारिणी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति को संस्था का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह जानकारी प्रेसक्लब गोरखपुर के प्रशासनिक संरक्षक रत्नाकर सिंह ने दिया. उन्होंने बताया कि श्री राधेश्याम दोनों पद का कार्यभार देखेंगे. इस घोषणा पर कार्यालय में उन्हें माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया. श्री राधेश्याम के मनोनयन पर पत्रकारों एवं प्रेस क्लब के सदस्यों में खुशी की लहर है तथा उन्हें विभिन्न माध्यमों से बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

बधाई देते हुए वरिष्ठ पत्रकार उदय प्रकाश पांडे, मनोज श्रीवास्तव गणेश, ओंकारनाथ सिंह,राजेश मणी,दुर्गेश बजाज, अरुण कुमार सिंह, अरकान आलम,अजीत सिंह, सील वर्धन प्रताप सिंह, वहाब खान, जयप्रकाश प्रजापति, शशांक श्रीवास्तव, मुर्तुजा हुसैन रहमानी सहित   प्रेस क्लब के तमाम सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री प्रजापति अपने नए दायित्व का निर्वहन भी पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ करेंगे। साथ ही वे संगठन की गरिमा और परंपराओं को बनाए रखते हुए सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे तथा पत्रकार हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

सदस्यों ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने में सभी की सहभागिता सुनिश्चित होगी तथा संगठन में स्वस्थ संवाद और सहयोग की भावना को और मजबूती मिलेगी। पत्रकारों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और पत्रकारिता के मूल्यों को और सशक्त बनाएगा।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें