Jamshedpur : टेल्को रिक्रिएशन क्लब में झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर द्वारा लगाए गए समर कैंप का दिनेश कुमार ने गुब्बारे उड़ा कर किया उद्घाटन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टेल्को रिक्रिएशन क्लब में लगातार 12वां समर कैंप का आयोजन झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के द्वारा किया गया, जिसका उद्घाटन गुरुवार प्रातः भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने गुब्बारे उड़ा कर किया. उद्घाटन के पश्चात दिनेश कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहां की बच्चे देश के भविष्य है. स्वास्थ्य रहने के लिए शारीरिक अभ्यास और खेलकूद बहुत जरूरी है, लेकिन मानसिक विकास अति महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़े : Giridih : जिला कांग्रेस कार्यालय में संविधान बचाओ रैली को लेकर हुई बैठक

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

मुख्य कोच सुनील प्रसाद ने बताया की लगातार 12 वर्षों से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यहां आने वाले बच्चों को मार्शल आर्ट्स, सेल्फ डिफेंस के साथ ट्रैकिंग और भिन्न भिन्न तरह के खेलकूद से जोड़ा जाता है. इस वर्ष भारत पाकिस्तान के युद्ध के समय लोगों ने सिविल डिफेंस को मॉक ड्रिल के समय नजदीक से जाना है हम सभी लोग भी कैंप में इनसे जुड़े, दयाशंकर मिश्रा और सुरेश प्रसाद से सहयोग लेंगे और बच्चों को इसका ज्ञान देंगे.

कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, सिविल डिफेंस से दयाशंकर मिश्रा और सुरेश प्रसाद उपस्थित थे. इन्होंने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया. दस दिनों तक चलने वाले इस कैंप के लिए अलग अलग खेलों के लिए कई कोच नियुक्त किए गए हैं, जो बच्चों का देखभाल करेंगे और उनको खेलो की तकनीकी ज्ञान से अवगत करवाएंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर