WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Top 10 News : देश – दुनिया की टॉप 10 खबरे….पढ़े एक क्लिक में

SHARE:

1. भोपाल: प्यार के लिए जेंडर बदला, लेकिन शादी से मुकर गया प्रेमी

भोपाल में एक ट्रांसवुमेन के साथ धोखे का मामला सामने आया है। प्रेमी के कहने पर युवक ने जेंडर चेंज कर सर्जरी करवाई और लड़की बन गया, लेकिन जब शादी की बात आई तो प्रेमी ने इंकार कर दिया और ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया है।


2. AIIMS-ICMR की रिपोर्ट: कोविड वैक्सीन और अचानक हार्ट अटैक के बीच क्या है संबंध?

देश में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों पर AIIMS और ICMR की संयुक्त स्टडी सामने आई है। इसमें वैक्सीन से जुड़े संभावित जोखिमों की जांच की गई है। हालांकि अभी तक कोई ठोस कनेक्शन नहीं मिला है, लेकिन गंभीर मामलों की निगरानी बढ़ाने की सिफारिश की गई है।


3. अमेरिका भारत-चीन पर लगा सकता है 500% टैरिफ, रूस से तेल खरीदने पर बवाल

अमेरिका में ट्रंप समर्थित बिल लाया गया है जिसके तहत रूस से सस्ता तेल खरीदने वाले देशों पर भारी-भरकम 500% टैरिफ लगाया जा सकता है। इसमें भारत, चीन समेत कई देश निशाने पर हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

4. बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर फिर गिरफ्तार, 45 दिन पहले ही किया गया था डिपोर्ट

दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर उस ट्रांसजेंडर को पकड़ा है जिसे 45 दिन पहले बांग्लादेश डिपोर्ट किया गया था। वह फिर उसी इलाके में अवैध रूप से रहने लगा था। उसके साथ 6 अन्य बांग्लादेशी नागरिक भी पकड़े गए हैं।


5. जोहरान ममदानी बोले – “हम डरने वाले नहीं”, ट्रंप की धमकी का करारा जवाब

न्यूयॉर्क मेयर पद के उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने ट्रंप की धमकी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, “हम नागरिक अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे, डरेंगे नहीं।” उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


6. इंदौर लव जिहाद फंडिंग केस: कांग्रेस पार्षद पर NSA, हिंदू लड़कियों को फंसाने का आरोप

इंदौर में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत के खिलाफ NSA लगाया गया है। आरोप है कि उसने साहिल और अल्ताफ को हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए ₹3 लाख दिए थे।


7. बिहार के सीतामढ़ी में बनेगा भव्य जानकी मंदिर, अयोध्या जैसी पहचान की तैयारी

सीतामढ़ी में माता सीता की जन्मस्थली पर 50 एकड़ में जानकी मंदिर निर्माण की योजना बनाई गई है। यह मंदिर अयोध्या की तर्ज पर बनेगा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा।


8. दरभंगा में रफ्तार का कहर, अनियंत्रित वाहन ने मचाई तबाही

बिहार के दरभंगा में देर रात एक हाइवा ड्राइवर ने सड़क पर जो भी दिखा, उसे रौंद डाला। कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पीछा कर चालक को धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई की।


9. छत्तीसगढ़: बस और डंपर में भिड़ंत, 3 की मौत, कई घायल

जगदलपुर-रायपुर हाईवे पर एक बस और डंपर की टक्कर में 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। यह हादसा सुबह केंद्री गांव के पास हुआ।


10. SBI की शुरुआत कब और कैसे हुई? जानिए 200 साल की रोमांचक कहानी

आज SBI का फाउंडेशन डे है। इसकी शुरुआत 1806 में ‘बैंक ऑफ कलकत्ता’ के नाम से हुई थी। आज यह देश का सबसे बड़ा बैंक है और दुनिया की फॉर्च्यून-500 कंपनियों में शुमार है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर