Breaking News
Jamshedpur : आउटर सर्कल रोड पर शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव का विरोध, स्वामी अयप्पा मंदिर कमेटी ने डीसी से लगाई गुहार Jamshedpur : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ चुनाव में सिविल सर्जन का दखल! ‘कृपाप्राप्त’ एमपीडब्ल्यू के समर्थन में स्वास्थ्य सेवा छोड़ प्रचार में जुटे ‘मैनेजर’, देखें – Video Adityapur : निखिल हत्याकांड के विरोध में सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, देखें – Video Jamshedpur : गोवा से केरल और झारखंड तक के जायकों का संगम बनेगा टेल्को का कार्तिक मेला Jamshedpur : बेसरा जानलेवा हमला प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच जरूरी : कुलबिंदर Jamshedpur : गोलमुरी में 20 नवंबर को मनेगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव, निकलेगी भव्य निशान यात्रा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा में डॉ मनमोहन सिंह के नाम अरदास कर दी गयी श्रद्धांजलि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन से पूरा राष्ट्र दुखी है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभाएं कर रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची में भी डॉ मनमोहन सिंह के नाम पर अरदास कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब साकची में उनके नाम पर गुरबाणी कीर्तन उपरांत अरदास कर सरदार मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने डॉ मनमोहन सिंह को आर्थिक सुधारों का जनक और उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

निशान सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा- उन्होंने सिख कौम का मान बढ़ाया और अपनी साफ़ छवि से दो बार देश के प्रधानमंत्री का कार्यकाल पूरा किया, उन्हें अनेकों उपाधियों से नवाजा गया जो कि सिख कौम के लिए गर्व की बात है। उनकी यादें हमेशा साथ रहेगी वाहेगुरु से अरदास करते हैं उनको अपने चरणों में निवास दें और परिवार को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।

जत्थेदार जरनैल सिंह ने उनकी आत्मा की शांति के लिए गुरु चरणों में अरदास की। इससे पूर्व हजूरी रागी संदीप सिंह जवद्दी ने श्रद्धांजलि स्वरुप शबद गायन किया।

अरदास में निशान सिंह के अलावा महासचिव परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी, त्रिलोचन सिंह तोची, दलजीत सिंह, मनोहर सिंह मिते, सुरजीत सिंह छीते, सतनाम सिंह सिद्धू , जयमल सिंह, बलबीर सिंह, अजायब सिंह बरियार, नानक सिंह, सतनाम सिंह घुम्मन समेत कई शामिल हुए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर