WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi Divison : ऑपरेशन “उपलब्ध” के तहत रेलवे ई-टिकट के अवैध व्यवसाय पर कार्रवाई, 43 हजार की टिकट बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रांची मंडल में आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार द्वारा टिकट दलालों के खिलाफ विशेष अभियान चालू है. उसी क्रम में रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट रांची के उप निरीक्षक सूरज पांडे, एएसआई शक्ति, स्टाफ डी.के. सिंह, एम. अंसारी, अफरोज आलम, अभिषेक, एस.पी. रॉय ने लोकल पुलिस, पूंडाग की सहायता से “अरिशा कंप्यूटर सेवा, पूंडाग, वसीर कॉम्प्लेक्स” नामक किराए के दुकान पर छापा मारा।

यह दुकान छोटी मस्जिद, पूंडाग रोड, जिला- रांची (झारखंड) के पास स्थित थी और इसका मालिक जावेद अख्तर (पुत्र- मोहम्मद मुर्तजा, निवासी- खाकसी टोला, पोस्ट ऑफिस- पूंडाग, थाना- पूंडाग, जिला- रांची) था। तलाशी के दौरान दुकान से 15 पास किए गए रेलवे ई-टिकट बरामद हुए, जो 2 पर्सनल यूजर आईडी से बनाए गए थे। इन टिकटों की कुल कीमत ₹43,822 थी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह व्यक्तिगत लाभ के लिए इन आईडी का उपयोग कर रेलवे ई-टिकट बना रहा था और प्रत्येक टिकट पर यात्रियों से वास्तविक किराए के अतिरिक्त ₹50 लेता था। बाद मे आरोपी दुकानदार जावेद अख्तर को रेलवे एक्ट की धारा 179(2) के तहत गिरफ्तार किया गया और धारा 143 के तहत मामला दर्ज किया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर