Breaking News
Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन ने 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी विदाई, नई पारी के लिए दी शुभकामनाएं Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग The Story of the Jamshedpur Police : बागबेड़ा पुलिस की शह पर हरहरगु्टूटू में पोकलेन लगाकर तोड़वा दी घर की दीवार, नहीं ले रहे FIR! Jamshedpur : टाटा मोटर्स अस्पताल कर्मियों के लिए बस सेवा शुरू, यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर निवासी ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन Jamshedpur : सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

West Singhbhum : NIA ने माओवादी गतिविधियों को लेकर 9 ठिकानों पर की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने माओवादी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में नौ ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन के संदिग्ध सदस्यों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWS) के परिसरों पर की गई. NIA की टीमों ने तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है. इससे पहले भी इस मामले में नकदी और अन्य सामग्री बरामद की जा चुकी है, जो संगठन की गैरकानूनी गतिविधियों में उपयोग की जाती थीं.

इसे भी पढ़ें : Giridih : श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर निकाली गई प्रभात फेरी

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस मामले में हुई छापेमारी

यह मामला मार्च 2024 में झारखंड के चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था. प्रारंभिक जांच में पांच आरोपियों को नामित किया गया था. जुलाई 2024 में NIA ने इस मामले को अपने हाथों में लिया. इस मामले की शुरुआत सीपीआई (माओवादी) के एक सदस्य राजेश देवगम की गिरफ्तारी और उसके खुलासे से हुई थी. उसकी जानकारी के आधार पर हुसिपी और राजभासा गांवों के बीच के जंगलों से आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद की गई थी. इनमें 10,50,000 रुपये नकद, वॉकी-टॉकी, सैमसंग टैबलेट, रेडियो सेट, लेवी वसूली रसीदें, जिलेटिन की छड़ें और अन्य माओवादी सामग्री शामिल थीं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची में निकली प्रभात फेरी, ठंड में सड़कों पर पैदल चलते हुए की गयी गुरु की स्तुति, काले के घर पहुंची संगत

गैरकानूनी गतिविधियां बढ़ाने में इनकी हुई पहचान

जांच के दौरान कुछ संदिग्धों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स की पहचान हुई, जो सीपीआई (माओवादी) के वरिष्ठ कैडरों और नामित आरोपियों को सैन्य सहायता प्रदान करने में शामिल थे. NIA का मानना है कि ये लोग संगठन की गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे. वैसे, NIA ने इन छापेमारियों के जरिए माओवादी नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है. बरामद सामग्रियों की जांच के बाद संदिग्धों और उनकी गतिविधियों से जुड़े नए खुलासे होने की संभावना है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर