Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : जिला एथलेटिक्स मीट में विजेता छात्राओं को किया गया सम्मानित

SHARE:

  • बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
  • विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने गिरिडीह जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा स्थानीय स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण पदक, छः रजत पदक और चार कांस्य पदक प्राप्त कर कुल 15 पदक अपने नाम किए. विजेता खिलाड़ियों में अंडर-16 सुमित कुमार, अंडर-14 अनुमानित कुमार, अंडर-12 मान्या गुप्ता सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से पदक जीते.

इसे भी पढ़ें Ranchi : संविधान बचाओ रैली में पूर्वी सिंहभूम से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिला एथलेटिक्स मीट में बीएनएस डीएवी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

विद्यालय के विजेता खिलाड़ियों का उनके विद्यालय आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. प्राचार्य श्री सचिन गर्ग ने प्रातः प्रार्थना सभा में इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया. उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल एकेडमिक ज्ञान देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है. खेलकूद में भाग लेना विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी है.

इसे भी पढ़ें Giridih : जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में पर्यटन स्थलों के विकास और नए स्थलों के चयन पर हुई चर्चा

खेलकूद में भाग लेने के महत्व पर बीएनएस डीएवी स्कूल के प्राचार्य का संबोधन

समारोह में बीके सिंह, एसके पटनायक, राजेश सिंह, नीलिमा पांडे, सुवर्णा चक्रवर्ती और पायल का सराहनीय योगदान रहा. इन शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस सम्मान समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्राचार्य सचिन गर्ग ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी खेलकूद के क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर