Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : उपायुक्त के निर्देश से सभी प्रखंड के नोडल ने आवसीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सभी 11 प्रखंडों के लिए नामित नोडल पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक शनिवार को अपने प्रखंड क्षेत्र का निरीक्षण किया जाता है. इसी क्रम में आज सभी प्रखंडों के नोडल ने अपने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के क्रम में छात्रावास की भौतिक स्थिति/ संरचना, छात्रावास की क्षमता, निवासरत छात्र-छात्राओं की संख्या, रंग रोगन है या नहीं, सफाई व्यवस्था, कमरे और बिस्तरों की स्थिति, पीने के पानी का स्रोत, शौचालय की स्थिति, बिजली की उपलब्धता, सोलर बिजली की उपलब्धता, नियमित स्वास्थ्य जांच, खेल कूद की सुविधाएं, चौकीदार/ सुरक्षा गार्ड की उपस्थिति, अध्ययन के लिए अलग कमरा उपलब्ध है नहीं, स्वास्थ्य जांच की अंतिम तिथि, शिकायत रजिस्टर, मेनू के अनुसार भोजन दिया जाता है या नहीं आदि बिन्दुओ पर जांच की गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस क्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी ने घाटशिला, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग ने गुड़ाबांदा, एडीसी भगीरथ प्रसाद ने पटमदा, कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रजीत सिंह ने जमशेदपुर सदर, कार्यपालक दण्डाधिकारी सुदीप्त राज ने मुसाबनी, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद ने मुसाबनी, एलआरडीसी घाटशिला निखिल सुरीन ने बहरागोड़ा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी ने डुमरिया, एलआरडीसी धालभूम गौतम कुमार ने पोटका, जिला परिवहन पदाधिकारी ने जुगसलाई नगर परिषद, जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने जेएनएसी में आवासीय विद्यालयों की जांच किया.

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण को लेकर कहा कि आवासीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पठन-पाठन की स्थिति, भवन की स्थिति आदि विभिन्न बिंदुओं पर जांच को लेकर नोडल पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया. उन्होने कहा कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व छात्रावासों में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास है. इस दिशा में संवेदनशील प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं. सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर